नोएडा की सड़कों पर कार घुमाना इन्हें पड़ गया मंहगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थाना पुलिस ने सोमवार रात वाहन चेकिंग के दौरान कार लूट गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान ऊंची दनकौर निवासी राहुल और बागपुर निवासी अमित नागर के रूप में हुई।
इनके कब्जे दो तमंचे, नॉलेज पार्क और नोएडा से लूटी तीन कारें और पांच हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
एसपी देहात डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी ग्रेटर नोएडा के नेतृत्व में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध हालात में घूमते स्विफ्ट सवार दो लोगों को रोका गया।
कार लूट में माहिर हैं ये
उन्होंने नोएडा के सेक्टर-125 में हरियाणा निवासी मनजीत से जैन एस्टिलो और जीएल बजाज कॉलेज के नजदीक राजेश बिहारी से ऑल्टो कार लूटने की बात स्वीकार कर ली।
इसके अलावा उन्होंने दनकौर में सिकंद्राबाद रोड स्थित पेट्रोप पंप के पास तमंचे के बल पर हरिओम से पांच हजार रुपये लूटे थे। अभियुक्तों ने लूटपाट और हत्या समेत कई मामलों में संलिप्तता स्वीकारी।
वे कासना और सूरजपुर से हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं। आरोपी राहुल ने बताया कि वे तीन या चार साथियों के साथ ग्रेटर नोएडा के सुनसान इलाकों में पैदल या कार से घूमते थे और मौका मिलते ही अकेला देख व्यक्ति को लूट लेते थे।
उसने स्विफ्ट कार से लूट की कई वारदात को अंजाम देने की बात कही। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी दो कारें और नगदी बरामद कर ली।