फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police beaten women and children in a party on dj issue in gurgaon

डीजे बजाने पर पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को बेरहमी से पीटा

Sun, 07 Feb 2016 12:35 PM IST
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
police beaten women and children in a party on dj issue in gurgaon

गुड़गांव। शादी समारोह में डीजे बजाना महिलाओं और बच्चों को भारी पड़ा। महिलाएं व बच्चे बिलखते रहे, लेकिन पुलिस उन पर डंडे बरसाती रही। पीड़ितों के अनुसार, पुलिस कर्मियों द्वारा शराब के लिए की गई मांग पूरी न होने पर यह स्थिति पैदा हुई।

विज्ञापन


शहर के अर्जुन नगर में राजेश के परिवार में शादी समारोह था। शादी की तैयारियां भी चल रही थी और खुशियां मनाई जा रही थी। शादी से एक दिन पूर्व महिला संगीत का कार्यक्रम परिवार में चल रहा था।
विज्ञापन


सभी नाच गा रहे थे। इसी बीच दो पुलिसकर्मी उनके घर पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचकर शराब की बोतलें देने की मांग की। जिस पर परिवार के लोगों ने कहा कि उनके घर में महिला संगीत का कार्यक्रम है। वे शराब नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस वालों को शराब देने से मना करना उन्हे महंगा पड़ गया। इसके बाद उन दोनों पुलिसकर्मियों ने अर्जुन नगर चौकी प्रभारी को भी मौके पर बुला लिया।

घर में घुसकर महिलाओं पर उठाया हाथ

police beaten women and children in a party on dj issue in gurgaon

आरोप है कि सभी पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर सबसे पहले घर की महिलाओं पर हाथ उठाया। जैसे ही बाकी महिलाएं व कुछ बच्चे छुड़ाने के लिए आगे आए तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की।

राजेश ने बताया कि पुलिस की प्रताड़ना की पिक्चर गली के कुछ युवकों ने अपने मोबाइल में भी रिकार्ड की है। जिस पर पुलिसकर्मियों उन्हे भी धमकाया और कहा कि उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी दी।

इसके बाद पुलिस घर की कुछ महिलाओं, बुजुर्गों को पुलिस चौकी में ले गई और सुबह चार बजे तक चौकी में बिठाए रखा। मामले को देखते हुए पड़ोसियों ने हिम्मत की और वह पुलिस के उच्च अधिकारियों के पास पहुंचे।

एसीपी अपराध हवासिंह का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी। जो आरोप लगाए गए हैं, यदि वे सही पाए गए तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed