फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested two accused in Delhi Alipur fire incident

Delhi Alipur Fire: दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फैक्टरी के मालिक का बेटा तो दूसरी जमीन की मालकिन

Sun, 18 Feb 2024 12:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 18 Feb 2024 12:19 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने इस अग्निकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक कंपनी के मालिक का बेटा अखिल जैन तो दूसरा जिस जमीन पर फैक्टरी बनी है उसकी मालकिन राजरानी है। 

विज्ञापन
Police arrested two accused in Delhi Alipur fire incident
अलीपुर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीपुर की पेंट फैक्टरी में गुरुवार रात आग लगने से 11 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक अशोक कुमार जैन के बेटे अखिल जैन (37) और प्लॉट की मालिक राजरानी (57) को गिरफ्तार किया है। हादसे में जान गंवाने वाले काठमंडी, सोनीपत निवासी अशोक ने राजरानी से जगह किराये पर ले रखी थी। वहीं, पुलिस को जांच में फैक्टरी से भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ है जो हादसे का कारण बना।

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार, शनिवार को तीन और शवों की पहचान के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। पूछताछ में अखिल ने बताया है कि फैक्टरी के कामकाज में उसका कोई हस्तक्षेप नहीं था। कामकाज पिता ही संभालते थे। वर्ष 2009 से 2013 तक अशोक ने समयपुर बादली इलाके में फैक्टरी चलाने के बाद इसे अलीपुर में शिफ्ट किया था। पुलिस ने अखिल से फैक्टरी से संबंधित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा है। पुलिस ने अखिल व राजरानी के के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों की जान गई
. अशोक कुमार (62) काठ मंडी, सोनीपत हरियाणा।
. राम सूरत सिंह (44) चौथा पुश्ता, हनुमान मंदिर सोनिया विहार
. मीरा (44) नेहरू एन्क्लेव, अलीपुर, दिल्ली
. अनिल ठाकुर (46) विद्यापति नगर, मुबारकपुर, किराड़ी, दिल्ली
. विशाल गौड (19) कलिजोपुर, जिला आजमगढ़
. पंकज कुमार (20) गांव रमुआपुर, जिला लखीमपुर, उत्तर प्रदेश
. शुभम (19) गांव गुडियानपुर, जिला गोंडा
. बृज किशोर (19) टेडवा दुल्लापुर, जिला गोंडा
. कृपा शंकर (42) गांव दिहा, जिला प्रयागराज
. हरिश्चंद्र यादव (59) गांव दिहा, जिला प्रयागराज
. राम प्रवेश कुमार (18) गांव विसनपुर महेशी, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed