फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested three miscreants who preyed on women taking morning walks in delhi park

दिल्ली में झपटमारों से सावधान: सुबह सैर पर निकली थी महिलाएं, रास्ते में ही बदमाशों ने लूटा; खंगाले 45 CCTV

Sat, 28 Oct 2023 06:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 28 Oct 2023 06:42 PM IST
सार

दिल्ली में एक पार्क में सुबह की सैर करने वाली महिलाओं को शिकार बनाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिलाएं द्वारका स्थित पार्क में सैर करने गई थी। लूटपाट दो महिलाओं से हुई थी।  45 सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद पुलिस बदमाशों तक पहुंची। 

विज्ञापन
Police arrested three miscreants who preyed on women taking morning walks in delhi park
लूटपाट करने वाले बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका साउथ इलाके में पार्क में सुबह की सैर करने गई महिलाओं से लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके निशानदेही पर एक खरीदार को भी गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो कान की बाली और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। बदमाशों ने बताया कि उनपर काफी कर्ज है, जिसको खत्म करने के लिए उनलोगों ने वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार एक बदमाश पर 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 3 अक्तूबर तड़के पुलिस को सेक्टर 6 द्वारका के डीडीए पार्क में लूटपाट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को सेक्टर 6 द्वारका निवासी प्रेम शर्मा (69) मिली। इन्होंने बताया कि वह रोज सुबह की सैर करने के लिए पार्क में आती है। घटना वाली सुबह में वह अन्य महिलाओं के साथ सैर कर रही थी। इसी दौरान तीन बदमाश उनके साथ चल रही महिला से उनकी कान की बाली लूटने लगे। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया। बदमाशों ने महिला से लूटपाट करने के बाद उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनकी भी कान से सोने की बाली लूटकर फरार हो गए। पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारका साउथ थाने में तैनात हवलदार प्रवीण यादव के नेतृत्व में टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू की। पुलिस ने 45 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर बदमाशों के रास्तों का विश्लेषण किया। सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों की पहचान के लिए मुखबिरों की मदद ली गई। 9 अक्तूबर को पुलिस ने गुप्त सूचना पर हिमांशु गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि अमित इस लूट का मास्टरमाइंड है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अमित और यश को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन पर कई लोगों का कर्ज था। कर्ज से उबरने के लिए उनलोगों ने द्वारका के एक होटल में बैठकर लूट की योजना बनाई। 3 अक्तूबर को उनलोगों ने पार्क में महिलाओं को देखकर उनसे लूटपाट की। घटना के बाद वह भाग कर गाजियाबाद में रहने वाले योगेश के रिश्तेदार मनीष के घर पहुंचे। उन्होंने मनीष को सोने का सामान सौंप दिया। पुलिस ने इनके निशानदेही पर मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अमित और हिमांशु डाबड़ी, योगेश पालम और मनीष सिहानी गेट गाजियाबाद का रहने वाला है। पुलिस इनसे पूछताछ कर आपराधिक वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed