फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested three criminals in an encounter in Khurja

UP: खुर्जा में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल; लाखों रुपये और गहने बरामद

Sat, 28 Jun 2025 10:46 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 28 Jun 2025 10:46 PM IST
सार

खुर्जा में शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की स्कूटी, तमंचे, लाखों की नकदी और गहने बरामद किए।

विज्ञापन
Police arrested three criminals in an encounter in Khurja
गोली लगने से बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुर्जा में चोरी करने वाले तीन बदमाशों को शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली, जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की स्कूटी, दो तमंचे और घरों से चोरी की गई लाखों की नकदी व गहने बरामद किए।

विज्ञापन




सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि घरों में रेकी कर चोरी करने वाले आरोपी खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में घूम रहे हैं। इसी को लेकर पुलिस टीम सतर्क हो गई और आरोपियों की तलाश शुरू की। फिरोजपुर गांव के पास पुलिस टीम ने स्कूटी सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपी खेतों की ओर भागने लगा। पुलिस ने जब पीछा किया तो कुछ दूर पर आरोपी की स्कूटी फिसल गई और वह गिर गया। 
विज्ञापन


पुलिस से घिरता देख आरोपी ने टीम पर फायरिंग की। वहीं, पुलिस ने बचाव में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और उसको गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान आमिर निवासी जाकिर कॉलोनी, जनपद मेरठ के रूप में हुई। पुलिस को उसने बताया कि उसके दो साथी रामगढ़ी गेट के निकट उसका इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए अन्य दोनों आरोपियों की पहचान इरफान पुत्र मन्नू निवासी जाकिर कॉलोनी और इरफान पुत्र शमी निवासी समर गार्डन, मेरठ के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश आमिर पर विभिन्न थानों में हत्या, लूट और रंगदारी के करीब दस मुकदमे दर्ज हैं। खुर्जा में हुईं चोरी के मामले में आमिर वांछित चल रहा था। वहीं, अन्य दोनों आरोपियों पर भी विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed