{"_id":"66fe1a330942aeb07f056226","slug":"police-arrested-three-accused-who-opened-fire-at-a-car-showroom-in-narela-area-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार शोरूम फायरिंग मामला: मुठभेड़ में पकड़े गए शूटर, चार गिरफ्तार; एक आरोपी इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार शोरूम फायरिंग मामला: मुठभेड़ में पकड़े गए शूटर, चार गिरफ्तार; एक आरोपी इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग खिलाड़ी
Thu, 03 Oct 2024 09:44 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 03 Oct 2024 09:44 AM IST
सार
नरेला इलाके में कार शोरूम पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक रोहतक का दीपक इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग खिलाड़ी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरेला इलाके में कार शोरूम पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक रोहतक का दीपक इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग खिलाड़ी है। आरोपियों ने एक्सटॉर्शन मनी नहीं देने पर फायरिंग की थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने तीनों को रोहतक व पंजाब से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग प्लेयर दीपक ने ही नारायण में हाई एंड कार शोरूम पर फायरिंग की थी। इस मामले में उसकी पत्नी की भी भूमिका सामने आ रही है। एक्सटॉर्शन के लिए कॉल उसकी पत्नी करवाती थी। पुलिस ने पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। नरेला व नारायण मामले में बक्सर की पत्नी समेत चार लोगों को अब तक गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
नारायण हाई एंड ओल्ड कार शोरूम पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टर भाऊ के एक शूटर अरमान खान को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। शूटर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन