फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested three accused of theft in Faridabad

बंद कर दिए CCTV कैमरे: केयरटेकर ने रची साजिश, जीजा और पिता के साथ मिलाकर चोरी किए लाखों रुपये; ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 03 Jan 2024 07:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 03 Jan 2024 07:45 PM IST
सार

फरीदाबाद जिले में पुलिस ने चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने चोरी की थी। पुलिस ने उनके कब्जे से कुछ रुपये और चोरी का अन्य सामान बरामद किया है। 
 

विज्ञापन
Police arrested three accused of theft in Faridabad
faridabad police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बल्लभगढ़ क्राइम ब्रांच-85 की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी है। आरोपी अभिषेक (23), नरेश कुमार (55) और एक महिला का नाम शामिल है। आरोपी अभिषेक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। अभी दिल्ली के मीठापुर में रहता है। वहीं, आरोपी अभिषेक और उसकी साली ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा दूसरा आरोपी नरेश महिला का पिता है, जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का निवासी है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच-85 प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला सेक्टर 21ए स्थित एक मकान में करीब डेढ़ महीने पहले केयरटेकर के रूप में काम करने के लिए आई थी। इस दौरान महिला को पता चला कि मकान मालिक के पास अच्छा पैसा है तो उसने योजना बनाकर 24-25 दिसंबर की रात अपने जीजा को रात करीब 1:30 बजे मकान में बुलाया।
विज्ञापन


महिला ने मकान के सीसीटीवी कैमरा 20 मिनट के लिए बंद करके दो लाख 75 हजार रुपये, दो चेक बुक, बाउंड पेपर, एक पैन कार्ड, मेडिकल कार्ड चोरी करके ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला अगले दिन वैसे ही काम करने लगी, ताकि किसी को उसके ऊपर शक न हो। मकान मालिक ने अगले दिन जब पैसे चेक किए तो उसे पैसे गायब मिले। जिस पर उसे शक हुआ और उसने इसकी शिकायत एनआईटी थाने में दी। इसके आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच द्वारा की गई जांच में सामने आया कि केयरटेकर ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद 29 दिसंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने पूछताछ के दौरान अपने साथियों के बारे में बताया। इसके बाद 31 दिसंबर को महिला के जीजा अभिषेक और पिता नरेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। 


पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक लाख 38 हजार रुपये और चोरी के पैसों से खरीदा गया एक मोबाइल फोन व दो चेक बुक, तीन बाउंड पेपर, एक पैन कार्ड, एक मेडिकल कार्ड बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के जीजा ने चोरी के पैसे अपने ससुर को दे दिए थे। जिसने अपना कर्ज चुकता कर दिया था और बाकी के बचे हुए पैसे पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed