फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested the scumbag who used to steal from closed houses

Delhi: पत्नी को खुश करने के चक्कर में बन गया चोर, महंगे उपहार देने के लिए घरों में करता सेंधमारी

Sat, 25 Feb 2023 09:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 25 Feb 2023 09:51 PM IST
सार

आरोपी के पास से से एक लैपटॉप बैग बरामद किया, जिसमें सोने और चांदी के गहने मिले। साथ ही घर की तलाशी के दौरान सेंधमारी के दौरान इस्तेमाल औजार बरामद कर लिए। पूछताछ में उसने कुतुब विहार, छावला के क्षेत्र में सिलसिलेवार सेंधमारी में संलिप्त होना कबूल कर लिया।

विज्ञापन
Police arrested the scumbag who used to steal from closed houses
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अपनी होने वाली पत्नी को अच्छा उपहार देने के लिए बंद घरों में सेंधमारी करने वाले एक बदमाश को द्वारका जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैसे को अपने बैंक खाता में जमा कर दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से लाखों के गहने और 1.27 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी से छह मामले सुलझाने का दावा किया है। आरोपी की पहचान बुराड़ी निवासी आशुतोष यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


द्वारका इलाके में हाल के दिनों में सेंधमारी के मामले की जांच का जिम्मा जिले के वाहन चोरी निरोधक शाखा को सौंपा गया। निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम छावला में लगातार हो रही सेंधमारी के मामले की जांच कर रही थी। घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण में एक आरोपी दिखाई दिया। इसकी पहचान के लिए मुखबिर को सक्रिय किया गया। तकनीकी जांच कर पुलिस ने बुराड़ी निवासी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


उसके कब्जे से एक लैपटॉप बैग बरामद किया, जिसमें सोने और चांदी के गहने मिले। साथ ही घर की तलाशी के दौरान सेंधमारी के दौरान इस्तेमाल औजार बरामद कर लिए। पूछताछ में उसने कुतुब विहार, छावला के क्षेत्र में सिलसिलेवार सेंधमारी में संलिप्त होना कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को प्रभावित करने की कर रहा था कोशिश
आरोपी ने बताया कि जनवरी, 2023 में उसकी कुतुब विहार इलाके में सगाई हुई थी। सगाई के बाद वह कुतुब विहार जाया करता था और ओयो होटल में ठहरता था। इस वजह से उसके काफी पैसे खर्च हो जाते थे। पैसे की जरूरत पूरा करने के लिए वह बंद घरों में सेंधमारी करने लगा। उसने बताया कि वह शादी के समय पत्नी को मूल्यवान उपहार देना चाहता था। इसलिए चुराए गए पैसों को वह बैंक खाते में जमा कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.27 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed