Delhi: छेनू गैंग का बदमाश धरा, गिरफ्तारी के समय तान दी थी हवलदार पर पिस्टल, एक पिस्टल और कारतूस बरामद
आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2018 में इमरान ने अपने विरोध नासिर गैंग के बदमाश भोला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह जेल चला गया। फिलहाल वह जमानत पर बाहर आकर अपना गैँग खड़ा करने का प्रयास कर रहा था। लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के टॉप मोस्ट गैंग इरफान उर्फ छेनू के शार्प शूटर को उत्तर-पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान इमरान उर्फ रिजवान (23) के रूप में हुई है। छेनू के जेल में बंद होने की वजह से आरोपी खुद का दूसरा गैंग खड़ा करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल व आठ कारतूस बरामद किए हैं।
आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2018 में इमरान ने अपने विरोध नासिर गैंग के बदमाश भोला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह जेल चला गया। फिलहाल वह जमानत पर बाहर आकर अपना गैँग खड़ा करने का प्रयास कर रहा था। लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर जॉय टिर्की ने बताया कि 10 मार्च को टीम ने इरफान उर्फ छेनू गैंग के एक नाबालिग समेत चार बदमाशों को दबोचा था। इनके पास से कई हथियार व अन्य सामान बरामद किया। आरोपी वेलकम इलाके में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि छेनू की गैर मौजूदगी में उसका शूटर इमरान उर्फ रिजवान अपना गैंग खड़ा करने का प्रयास कर रहा है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रिजवान की डिटेल जुटाना शुरू कर दिया। इस बीच तीन अप्रैल का टीम को खबर मिली कि इमरान उर्फ रिजवान बुद्ध बाजार, नाला रोड, वेलकम के पास आने वाला है।
सूचना के बाद स्पेशल स्टाफ ने मौके पर जाल बिछा दिया। इस दौरान आरोपी रात करीब 9.20 बजे वहां पहुंचा। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने अपनी पिस्टल निकाल ली। हवलदार नितिन ने आरोपी को काबू करने का प्रयास किया तो उसने गोली चलाने का प्रयास किया। फौरन उसे काबू कर लिया गया।
आरोपी के पास से उसके पास से एक पिस्टल 7.65 एमएम और आठ कारतूस बरामद हुए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या समेत आरोपी के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इमरान से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।