{"_id":"6856ae273ecc8a873d04b3dc","slug":"police-arrested-the-father-in-law-who-murdered-his-daughter-in-law-in-faridabad-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनु हत्याकांड: ससुर ने चुन्नी से घोंटा बहू का गला, रात के अंधेरे में गड्ढे में दफनाया; इधर-उधर ढूंढता रहा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनु हत्याकांड: ससुर ने चुन्नी से घोंटा बहू का गला, रात के अंधेरे में गड्ढे में दफनाया; इधर-उधर ढूंढता रहा पति
Sat, 21 Jun 2025 06:36 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 21 Jun 2025 06:36 PM IST
सार
फरीदाबाद जिले में एक ससुर ने अपनी बहू की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ससुर ने शव को 10 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। मामले में जांच के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी ससुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पल्ला थाना के रोशन नगर में विवाहिता को दफनाने के मामले में पुलिस ने ससुर भूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में 21 अप्रैल की देर रात को भूप सिंह ने तन्नू की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
हत्या कर जमीन में दबाने का संदेह हुआ
25 अप्रैल को रोशन नगर फरीदाबाद में रहने वाले अरुण सिंह ने पुलिस चौकी नवीन नगर में एक शिकायत दी, जिसमें बताया कि उसकी पत्नी तन्नु राजपूत (24) अप्रैल को घर से बिना बताए कहीं पर चली गई है, जिस पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। एसीपी सराय राजेश कुमार ने बताया कि थाना पल्ला की टीम को ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या कर जमीन में दबाने का संदेह हुआ।
विज्ञापन
शादी के बाद से ही घर में अनबन चलती रहती थी।
इस पर 20 जून को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मकान के सामने बने गड्ढे की खुदाई कराई गई, जहां से तन्नु की लाश बरामद हुई। उन्होंने बताया कि थाना पल्ला की टीम ने कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर भूप सिंह (54) निवासी रोशन नगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अरुण की शादी दो साल पहले यूपी के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा में रहने वाले हाकिम की बेटी तन्नू कुमारी से हुई थी। शादी के बाद से ही घर में अनबन चलती रहती थी।
विज्ञापन
चुन्नी से दबाया गला
21 अप्रैल की रात को आरोपी के घर पर उसकी बेटी व उसकी पुत्रवधू तन्नू थी। पत्नी एक शादी के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गई हुई थी। बेटा अरुण सिंह रात को ड्यूटी पर गया हुआ था। उसकी बेटी खाना खाकर ग्राउंड फ्लोर पर अपने कमरे में सो गई थी। वहीं, तन्नु भी प्रथम तल पर सोने के लिए चली गई थी। उसी रात आरोपी तन्नु के कमरे में गया, जहां पर उसने चुन्नी से पुत्रवधू तन्नू का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को मकान से सामने पहले से बने गड्ढे (सोखता) में डालकर शव को मिट्टी से दबा दिया, ताकि किसी को दिखाई न दे और फिर सुबह राजमिस्त्री को बुलाकर उस गड्ढे को पक्का करवा दिया।
अभी कई सवालों के जवाब ढूंढ रही है पुलिस
अगर ससुर भूप ने हत्या हो अंजाम दिया है तो वह हत्या करने के बाद तन्नू के शव को कैसे नीचे लेकर आए होंगे, क्योंकि भूप सिंह बुजुर्ग है और पहली मंजिल से गड्ढे तक शव लाना आसान नहीं होगा। क्या इस दौरान घर के ग्राउंड फ्लोर पर सो रही बेटी को भी कोई आवाज सुनाई नहीं दी।
पत्नी के बनवाए थे पोस्टर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद मृतका के पति अरुण ने पत्नी के गुम होने का पोस्टर बनवाए, जिसमें उसकी फोटो, नाम सहित अन्य जानकारी व अपने फोन नंबर लिखवाए। साथ ही उसने पत्नी की सूचना देने वाले को इनाम देने की बात भी कहीं गई थी।