फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested the criminal, pistol and cartridges recovered

Delhi NCR News: पुलिस ने बदमाश को किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। थाना मंदिर मार्ग की पुलिस टीम ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पहाड़गंज निवासी शुभम उर्फ शिवम उर्फ टेंपू (25) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से लूटा गया आईफोन 15 प्रो, एक पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है। जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 4 अप्रैल को सुबह करीब 10:40 बजे गोल मार्केट स्थित अटल आदर्श बंगाली बालिका विद्यालय के पास पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड पिस्टल और आईफोन 15 प्रो, बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि बरामद आईफोन उसने 22 मार्च को गोल मार्केट इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति से लूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed