प्रेमिका को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-62 शांति कुंज अपार्टमेंट में तीन सहेलियों के साथ रहने वाली 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बुधवार को घर में फांसी लगा ली थी। मूलरूप से पटना बिहार निवासी युवती सेक्टर-62 की नामी आईटी कंपनी में काम करती थी।
यहीं पर काम करने वाले रोहिणी दिल्ली निवासी अंकुश गंदोत्रा से दो वर्ष पहले उसे प्यार हुआ था। दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने। इस दौरान युवती गर्भवती भी हो गई थी।
कुछ ऐसा लिखा था सुसाइड नोट में
युवती ने अपने सुइसाइड नोट में लिखा था कि इतना सब कुछ होने के बावजूद अंकुश उससे शादी नहीं करना चाहता। वह अपने परिवार की मर्जी से कहीं और शादी कर रहा है। युवती प्रेमी की बेवफाई से कई दिनों से परेशान थी।
थाना सेक्टर-58 प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि युवती के परिजन बृहस्पतिवार को पटना से नोएडा आ गए थे। उन्होंने शाम को नोएडा सेक्टर-94 में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजन की शिकायत पर अंकुश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे शाम को सेक्टर-62 में कंपनी के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अभी उसकी कहीं शादी तय नहीं हुई है।