फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested the accused who murdered innocent girl in Ghaziabad

मासूम से हैवानियत: दुष्कर्म के प्रयास में की बच्ची की हत्या, गांव वालों ने तलाशा तो आरोपी करता मिला ये काम

Sat, 20 Apr 2024 11:06 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 20 Apr 2024 11:06 PM IST
सार

गाजियाबाद में एक शख्स ने दुष्कर्म करने में नाकाम होने पर बच्ची की हत्या कर दी थी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तरा किया है। मृतका के परिजनों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।
 

विज्ञापन
Police arrested the accused who murdered innocent girl in Ghaziabad
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादनगर में नर्सरी की छात्रा को अगवा कर उसकी निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म में विफल होने पर युवक ने मासूम बच्ची की हत्या को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक चंद यादव ने बताया कि रावली रोड स्थित थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार शाम करीब चार बजे दुकान से चार वर्ष की मासूम बच्ची दुकान से बिस्कुट लेकर घर लौट रही थी। इसी बीच पड़ोसी विशाल ने बच्ची को अगवा कर लिया और एक खंडहर मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की, विफल होने पर विशाल ने मासूम बच्ची का सिर दीवार में करीब सात से आठ बार मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने बच्ची के शव को खंडहर में पड़ी रजाई में छिपा दिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा कि बच्ची की हत्या के बाद विशाल टयूवबैल से नहाकर आया और खून से सने कपड़े घर में छिपा दिये। मौके पर पहुंची डॉग स्कावाड की टीम जांच के लिए पहुंची थी, दो बार डॉग ने विशाल के घर को चिन्हित किया, वह भागने की फिराक में था, पुलिस ने उसे पकडक़र सख्ती से पूछताछ की तो उसने बच्ची की हत्या का सच बताया। डीसीपी विवेक चंद यादव ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशा करने का आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा गांव तलाश रहा था मासूम बच्ची को, हत्यारा पी रहा था बीड़ी
शुक्रवार शाम दुकान से बिस्कुट लेने के बाद गायब हुई चार वर्ष की नर्सरी की छात्रा को पूरा गांव तलाश रहा था। गांव व आसपास के गांव में मुनादी कराई थी। सोशल मीडिया पर बच्ची की तलाश में अभियान चलाया गया था, लेकिन उस समय हत्यारोपी अपने घर के बार बैठकर बीड़ी पी रहा था। ग्रामीणों को उस पर शक हुआ था, उसकी हरकत अजीब लग रही थी। बच्ची का शव मिलने की खबर पता लगाते ही वह बैग में कपड़े डालकर जाने लगा तो ग्रामीणों ने उसे रोक लिया और पुलिस उस पकड़ थाने ले आयी, पुलिस पूछताछ में उसने हत्या का खुलासा किया।

आरोपी को मिले फांसी की सजा
पुलिस ने मासूम बच्ची की हत्या के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया। बच्ची के परिजनों ने आरोपी को फांसी की सजा दिये जाने की मांग की है।

डॉग स्कावाड ने हत्याकांड का किया खुलासा
बच्ची की हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची डॉग स्कवाड की टीम ने जांच शुरू की। डॉग दो बार आरोपी के घर के बाहर पहुंचा और भौंकने लगा। पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए और कडिय़ा जोडक़र हत्याकांड का खुलासा किया। डीसीपी का कहना है कि मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जायेगी।


बच्ची की हत्या के बाद से गांव में पसरा सन्नाटा
मासूम बच्ची की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया, महिलाओं ने अपने बच्चों को घर से बाहर भेजना बंद कर दिया है।

बच्ची की स्लाइड जांच के लिए भेजी गई
एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इसकी जांच के लिए स्लाइड लैब भेजी गई है, जांच रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म का मामला स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed