फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested minor along with two operatives of Chhenu gang

Delhi: नाबालिग ने मारी थी युवक को गोली, छेनू गैंग के दो गुर्गों के साथ पुलिस ने दबोचा

Sat, 11 Mar 2023 07:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 11 Mar 2023 07:38 PM IST
सार

स्पेशल स्टाफ ने नाबालिग आरोपी के साथ छेनू गैंग के दो बदमाशों को दबोचा है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Police arrested minor along with two operatives of Chhenu gang
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जाफराबाद में तीन बदमाशों के छोटे नाबालिग भाई ने अपने दुश्मन को रास्ते से हटाने के लिए उस पर गोली चला दी। लेकिन गोली लगने के बाद वह बच गया। जाफराबाद पुलिस लगातार नाबालिग की तलाश कर रही थी। अब जिले के स्पेशल स्टाफ ने नाबालिग आरोपी के साथ छेनू गैंग के दो बदमाशों को दबोचा है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहबाज उर्फ शब्बू (24) और आबिद उर्फ सोनू उर्फ नक्का (28) के रूप में हुई है। शाहबाज के खिलाफ आठ तो आबिद के खिलाफ 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्टल, एक तमंचा और 35 कारतूसों के अलावा चोरी की एक स्पोर्ट्स बाइक भी बरामद की है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त डॉक्टर जॉय टिर्की ने बताया कि 27 जनवरी 2023 को नाबालिग ने जाफराबाद निवासी मोहम्मद नसीर (26) को गोली मार दी। गोली उसकी टांग में लगी। दरअसल नाबालिग के परिवार की नजीर के परिवार से रंजिश चल रही थी। नाबालिग के भाइयों अमान, अलमास उर्फ अल्लू और आरिस उर्फ हारिस ने नजीर के भाई आमिर उर्फ टोरी की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में तीनों आरोपी जेल में बंद हैं। नजीर से बदला लेने के लिए नाबालिग ने उसे गोली मारी थी। जाफराबाद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। लेकिन आरोपी का सुराग नहीं मिला। लोकल पुलिस के अलावा जिले का स्पेशल स्टाफ भी आरोपी की तलाश कर रहा था। इस बीच 10 मार्च को नाबालिग के वेलकम में होने की सूचना मिली।

टीम ने नाबालिग और उसके दो साथी शाहबाज और आबिद के साथ दबोच लिया। इनके पास से कुल तीन पिस्टल, एक तमंचा, 35 कारतूस और लोनी से चोरी की गई चोरी की एक बाइक बरामद हुई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आबिद भी आमिर उर्फ टोरी की हत्या में शामिल रहा था। शाहबाज पहले छेनू के लिए काम करता था, लेकिन वह अब अपना खुद का गैंग बनाना चाहता था।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि इन लोगों ने सलीम पिस्टल से हथियार खरीदे थे। वह लोनी का रहने वाला है। पुलिस की टीमें सलीम पिस्टल की तलाश कर रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों व नाबालिग से पूछताछ की जा रही है। नाबालिग की उम्र 17 साल बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed