{"_id":"66931f210d64d3cb53056153","slug":"police-arrested-hiv-infected-chinese-citizen-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : पूर्वी दिल्ली में मिला एचआईवी संक्रमित चीनी नागरिक, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : पूर्वी दिल्ली में मिला एचआईवी संक्रमित चीनी नागरिक, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sun, 14 Jul 2024 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:14 AM IST
सार
आरोपी की पहचान 40 वर्षीय यू जिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह एचआईवी संक्रमित है। उसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके चलते ही वह यहां अवैध रूप से रह रहा था। आरोपी को अदालत के सामने पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के शकरपुर थाना पुलिस ने इलाके में अवैध रूप से रह रहे एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय यू जिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह एचआईवी संक्रमित है। उसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके चलते ही वह यहां अवैध रूप से रह रहा था। आरोपी को अदालत के सामने बुधवार को पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शकरपुर थाना पुलिस को इलाके के सुंदर ब्लॉक की गली संख्या एक में कुत्ते को लेकर शुरु हुए एक झगड़े की सूचना मिली। मामले की छानबीन में पुलिस को पता चला कि एक चीनी नागरिक अवैध रूप से यहां रह रहा है। इसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह साल 2020 में इलाज के लिए भारत में आया था, क्योंकि वह एचआईवी संक्रमित है। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है, लेकिन वीजा खत्म हो जाने के बाद भी वह यहीं रहकर इलाज करा रहा था। पुलिस को आरोपी के पास से एक चीनी पासपोर्ट भी मिला है।
विज्ञापन