फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested four miscreants who looted businessman in Delhi

Delhi: कारोबारी से लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फरार दो बदमाशों की तलाश

Tue, 04 Jul 2023 03:47 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 04 Jul 2023 03:47 AM IST
सार

पुलिस ने वारदात में शामिल चार बदमाशों भजनपुरा निवासी मोहम्मद जुनैद कुरैशी, उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी नदीम, शाहजहांपुर निवासी जावेद अहमद और दिल्ली के घोंडा निवासी समीर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrested four miscreants who looted businessman in Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली के उत्तर जिला पुलिस ने कश्मीरी गेट इलाके में खोया कारोबारी से हुई लूटपाट के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल चार बदमाशों भजनपुरा निवासी मोहम्मद जुनैद कुरैशी, उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी नदीम, शाहजहांपुर निवासी जावेद अहमद और दिल्ली के घोंडा निवासी समीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर 64 हजार रुपये और एक बाइक बरामद की है। पुलिस फरार दो बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


27 जून दोपहर सवा एक बजे कश्मीरी गेट इलाके के चार बदमाशों ने पुरानी दिल्ली के खोया कारोबारी बिहारी कालोनी निवासी सुनील कुमार जैन की स्कूटी लूट ली। कारोबारी ने बताया कि स्कूटी में साढ़े चार लाख रुपये थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा में करीब पांच सौ सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसके जरिए पुलिस ने एक बदमाश जावेद की पहचान कर ली। पुलिस टीम बदमाश के घर पहुंची। जहां पता चला कि वह हरदोई यूपी गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने हरदोई जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जावेद से पूछताछ के बाद पुलिस ने समीर, नदीम और गिरोह के सरगना जुनैद को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने बताया कि वारदात में छह बदमाश शामिल थे। सभी बदमाशों की मुलाकात कई वर्ष पहले जेल में हुई थी। बदमाशों ने कई दिनों तक रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। रेकी के दौरान बदमाशों ने कारोबारी को मोरी गेट इलाके में स्कूटी की डिग्गी में पैसा रखते देखा था। लूटपाट के बाद बदमाश एक ऑटो में बैठकर लोनी भाग गए थे। जहां उनलोगों ने पैसे का बंटवारा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed