फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested Bangladeshi citizen with fake documents in Greater Noida

Greater Noida: फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, प्लास्टिक बीनने का कर रहा था काम

Sun, 09 Feb 2025 08:03 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 09 Feb 2025 08:03 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के साथ बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल, एक फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है। 
 

विज्ञापन
Police arrested Bangladeshi citizen with fake documents in Greater Noida
बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिसरख कोतवाली पुलिस ने रविवार को फर्जी दस्तावेज के साथ बांग्लादेशी नागरिक को ग्रेनो वेस्ट की भगत मार्केट के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल, एक फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान मंशीगंज थाना दौलतपुर जिला कुसरिया बांग्लादेश के मिलन दीवान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी नूतन ने गांव मझरपरा वारा छपरा नदिया जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के पते पर मिलन दीवान के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था। पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल होते हुए भारत में पहुंचा था। फिर ससुर (भारतीय निवासी) के पते पर फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाकर भारत में नौकरी के उद्देश्य से रहने लगा। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि आरोपी करीब चार साल से ग्रेटर नोएडा के इलाके में रहकर प्लास्टिक बीनने का काम कर रहा था। 
विज्ञापन


आरोपी की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य बंगाल में रहते हैं। आरोपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत झुग्गी में रह रहा था। आरोपी की मदद करने वाले अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed