{"_id":"6535e601dafcc6baf3071c97","slug":"police-arrested-an-accused-with-306-kg-firecrackers-in-delhi-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: 306 किलो पटाखे के साथ एक गिरफ्तार, घर में छिपाकर बेच रहा था; स्पेशल स्टाफ ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: 306 किलो पटाखे के साथ एक गिरफ्तार, घर में छिपाकर बेच रहा था; स्पेशल स्टाफ ने दबोचा
Mon, 23 Oct 2023 08:50 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 23 Oct 2023 08:50 AM IST
सार
दिल्ली में स्पेशल स्टाफ पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 306.5 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बरामद पटाखे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में स्पेशल स्टाफ ने प्रतिबंधित पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान निखिल गुप्ता (22) के रूप में हुई है। डीयू से ग्रेजुएट आरोपी वेस्ट विनोद नगर इलाके में परचून की दुकान चलाता है। पुलिस ने इसके पास से 306.5 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ मंडावली थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी दरियागंज से पटाखे लाकर बेच रहा था। पुलिस उस व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास कर रही है, जिससे आरोपी पटाखे लेकर आया था। पुलिस से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अचिन गर्ग ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पूर्वी दिल्ली में चोरी-छिपे पटाखे बेच रहे हैं। सूचना के बाद 19 अक्तूबर को टीम ने नैना मंदिर, वेस्ट विनोद नगर इलाके में एक घर पर छापेमारी की। वहां से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए।
विज्ञापन