फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested accused who cheated by selling same property to two people in delhi

Delhi: एक ही संपत्ति दो लोगों को बेचकर ठगे 13 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट का वकील बनकर की ऐंठी रकम

Sat, 30 Dec 2023 08:17 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 30 Dec 2023 08:17 AM IST
सार

दिल्ली में एक ही प्रॉपर्टी दो लोगों को बेचकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस धनकेश ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इसके फरार साथी अजीत को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। वहीं, पुलिस ने एक और ठग को गिरफ्तार किया है, जो वकील बनकर लोगों से ठगी करता था।
 

विज्ञापन
Police arrested accused who cheated by selling same property to two people in delhi
Delhi police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ठगी करने वाले जालसाज धनकेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी धनकेश ने एक ही प्रॉपर्टी दो लोगों को बेचकर 13 करोड़ रुपये ठग लिए। वह दिल्ली-एनसीआर में 10 वर्ष से प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहा था। अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था। 

विज्ञापन


आरोपी ने धनकेश ने चौधरी चरण सिंह (सीएसएस) विश्वविद्यालय, मेरठ से एलएलबी की डिग्री ले रखी है। पुलिस इसके फरार साथी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। गौतमबुद्ध नगर के ए-3 के सेक्टर-9 निवासी प्रॉपर्टी डीलर अशोक कुमार ने शिकायत दी थी कि उसने नई दिल्ली के ग्रीन पार्क में 200 गज की प्रॉपर्टी खरीदने के लिए धनकेश व अजीत नाम के लोगों से संपर्क किया। सौदा 8.50 करोड़ रुपये में तय हो गया। इसके बाद उसने अलग-अलग तरीकों से दोनों को दो करोड़ का भुगतान किया। बाद में पता चला कि उक्त प्रॉपर्टी पहले ही किसी अन्य पक्ष को बेची जा चुकी है और पार्टी से 11 करोड़ रुपये ले लिए हैं। 
विज्ञापन


सफदरजंग एंक्लेव थाने में मामला दर्ज कराया गया। अपराध शाखा में तैनात एसीपी नरेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर संदीप स्वामी के नेतृत्व में बनी एसआई रवि सैनी, एसआई प्रदीप दहिया, एएसआई अशोक व  अन्य की टीम को भी जांच में लगाया गया। जांच के दौरान एसआई रवि सैनी को सूचना मिली कि थाना सफदरजंग एन्क्लेव में धोखाधड़ी के मामले में वांछित व भगोड़ा धनकेश किसी से मिलने करनाल बाईपास के पास आएगा। पुलिस टीम ने करनाल बाईपास के पास घेराबंदी कर मालवीय नगर निवासी धनकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इसके फरार साथी अजीत को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट का वकील बनकर की ठगी
दक्षिण जिले की साइबर थाना पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट का वकील बनकर ठगी करने वाले आरोपी प्रतीक दहिया को गिरफ्तार किया है। इसने लॉ फर्म खोल रखी थी और वेबसाइट बना रखी थी। आरोपी फ्रीज हुए बैंक खाते को खुलवाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम ऐंठ रहा था। 

यह पूरे उत्तर भारत में 150 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर चुका है। आरोपी प्रतीक नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी, भोपाल से लॉ कर रहा था, मगर बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। इसकी निशानदेही पर अपराध में प्रयुक्त 1 मोबाइल, 4 डेबिट कार्ड, 1 आधार कार्ड तथा 1 सिम कार्ड बरामद किया गया है।   दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि हौजखास निवासी पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बिजनेस लेनदेन के कारण उसका बैंक खाता एनसीआरपी पोर्टल से ब्लॉक कर दिया गया था।

इस मामले को सुलझाने के लिए शिकायतकर्ता को वेबसाइट पर एक नंबर मिला। वह खुद को सुप्रीम कोर्ट का वकील बता रहा था और दावा कर रखा था कि पूरे भारत में पुलिस विभाग से अच्छे संबंध हैं। आरोपी ने पीड़ित को दक्षिण दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन के आधिकारिक सरकारी ई-मेल आईडी द्वारा भेजे गए नकली ईमेल का नकली स्क्रीनशॉट भी भेजा। 


मामला दर्ज कर साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार वर्मा की देखरेख में एसआई गुमान सिंह, एसआई अंकित शर्मा, हवलदार सुरेंद्र व हरेंद्र कुमार की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने उन बैंक खातों की डिटेल खंगाली, जिनमें ठगी का पैसा गया था। एनसीआरपी पोर्टल और स्थानीय पुलिस स्टेशनों से विवरण लेने पर पता लगा कि आरोपी ऐसे व्यक्तियों को शिकार बना रहा है, जिनके खाते को पूरे भारत में कानूनी एजेंसियों से अवरुद्ध कर दिया गया है। एसआई अंकित की टीम ने फर्जी वेबसाइट का विवरण प्राप्त किया तो पता लगा कि आरोपी व्यक्ति वेबसाइट पर विभिन्न अधिवक्ताओं के नाम का उपयोग कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed