{"_id":"65db521837290208e50699ff","slug":"police-arrested-accused-who-assaulted-and-robbed-japanese-citizen-in-delhi-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: जापानी नागरिक की बदमाशों ने कर दी पिटाई, कैमरा, मोबाइल और पर्स लूटा; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: जापानी नागरिक की बदमाशों ने कर दी पिटाई, कैमरा, मोबाइल और पर्स लूटा; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
Sun, 25 Feb 2024 08:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 25 Feb 2024 08:13 PM IST
सार
दिल्ली में जापानी नागरिक से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसका कैमरा, मोबाइल और पर्स लूटकर लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Delhi police demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समयपुर बादली में सिरसपुर फाटक के पास बदमाशों ने एक जापानी नागरिक से मारपीट कर उनसे लूटपाट की। बदमाश उनसे कैमरा, मोबाइल और पर्स लूटकर फरार हो गए। पीड़ित गुरुग्राम स्थित जापान की एक लॉजिस्टिक सेवा कंपनी निप्पॉन एक्सप्रेस में काम करते हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए दो बदमाशों को पकड़ा है, जिसमें से एक नाबालिग है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से सारा सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस को सिरसपुर रेलवे फाटक के पास एक जापानी नागरिक के साथ लूटपाट की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पीड़ित जापानी नागरिक ने बताया कि वह डीएलएफ गुरुग्राम हरियाणा में रहते हैं, मूलत: वह जापान के टोक्यो के रहने वाले हैं। वह गुरुग्राम में जापानी कंपनी निप्पॉन में काम करते हैं।
विज्ञापन
शनिवार सुबह सवा सात बजे वह दिल्ली से पानीपत रेलवे स्टेशन गए थे। वापसी में दोपहर करीब एक बजे वह खेड़ा कलां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे और कुछ फोटो खींचे। इसके बाद वह पैदल ही बादली रेलवे स्टेशन की ओर जाने लगे। सिरसपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही पीछे से आए दो युवकों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उसके बाद बदमाश उनका कैमरा, दो मोबाइल फोन और पर्स लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विदेशी नागरिक से लूटपाट किए जाने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और तुरंत थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की जांच पड़ताल की। इसमें दो बदमाश दिखे। पुलिस ने उनके भागने के दिशा में लगे कैमरों की जांच की। स्थानीय लोगों से दोनों बदमाशों में से एक की पहचान सिरसपुर गोल चक्कर निवासी राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने दबिश देकर राहुल को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि सिरसपुर में रहने वाले एक नाबालिग के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया। उसे भी पुलिस ने राहुल की निशानदेही पर पकड़ लिया।