{"_id":"661699acf2e4800487098601","slug":"police-arrested-accused-for-extorting-money-through-sextortion-in-delhi-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कपडे़ उतारकर लड़की ने बनाया था बुजुर्ग का वीडियो, ब्लैकमेल कर ऐंठे रुपये; अब पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कपडे़ उतारकर लड़की ने बनाया था बुजुर्ग का वीडियो, ब्लैकमेल कर ऐंठे रुपये; अब पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा
Wed, 10 Apr 2024 07:23 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 10 Apr 2024 07:23 PM IST
सार
दिल्ली में पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के जरिये वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक आरोपी को मेवात के पुन्हाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी धोखे से लोगों का अश्लील वीडियो बनाकर उसके आधार पर ब्लैकमेल करते थे। इनके निशाने पर बुजुर्ग लोग ज्यादा रहते थे।
विज्ञापन
सेक्सटॉर्शन
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
शाहदरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के जरिये वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को मेवात के पुन्हाना से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पुन्हाना के गांव निवाना निवासी सचिन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व दो सिमकार्ड बरामद किए हैं। पुलिस को सचिन के एक साथी की तलाश है। सचिन ने अपने साथी के साथ मिलकर शाहदरा में एक बुजुर्ग के साथ वारदात को अंजाम दिया था। इसी मामले में पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की है। आरोपी धोखे से लोगों का अश्लील वीडियो बनाकर उसके आधार पर ब्लैकमेल करते थे। इनके निशाने पर बुजुर्ग लोग ज्यादा रहते थे।
विज्ञापन
आरोपी ने खुलासा किया है कि वारदात के बाद बुजुर्ग बदनामी के डर से शिकायत भी नहीं करते थे। ऐसे में यह लोग बुजुर्गां को ही निशाना बनाते थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनके गैंग ने अब तक कितने लोगों को निशाना बनाया। पुलिस सचिन से पूछताछ कर रही है। शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों शाहदरा निवासी बुजुर्ग नरेश कुमार ने सेक्सटॉर्शन की एक शिकायत दी थी।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई थी। बुजुर्ग ने जैसे ही कॉल उठाई, दूसरी ओर से किसी लड़की ने अश्लील हरकत कर बुजुर्ग के साथ इसकी वीडियो बना लिया। इसके बाद पीड़ित को पुलिस के अलावा वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर वसूली की गई। पीड़ित से 98,000 रुपये वसूल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे पुन्हाना से दबोच लिया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि पिछले दो माह से ही उसने वारदात को अंजाम देना शुरू किया था। वह अपने पड़ोसी युवक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे रहा था। ठगी की रकम को पड़ोसी ही कई खातों में मंगवाता था। पुलिस आरोपी सचिन से पूछताछ कर उसके दूसरे साथी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।