फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested accused after molesting a woman in Delhi s Ranibagh area

मनचलों की ओछी हरकत: निजी कंपनी की मैनेजर को रोककर युवकों ने की छेड़छाड़, पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर हुआ ऐसा

Fri, 29 Jul 2022 11:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Jul 2022 11:04 PM IST
सार

महिला के अनुसार वह पीतमपुरा गांव स्थित एक निजी कंपनी में बतौर प्रबंधक काम करती हैं। एक दिन वह अपनी कार से कार्यालय जा रही थी। तभी कार सवार दो युवक उसका पीछा करने लगे। मधुबन चौक के फुट ओवर ब्रिज के सामने आरोपियों ने अपनी कार को उसकी कार के सामने रोक दिया और छेड़छाड़ करने लगे। इस दौरान पुलिस आरोपियों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Police arrested accused after molesting a woman in Delhi s Ranibagh area
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में बाहरी जिला के रानीबाग इलाके में कार से अपने कार्यालय जा रही महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इलाके में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को रंगेहाथ दबोच लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने कार से पीछा कर उसे जबरदस्ती रोका और फिर छेड़छाड़ करने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

32 वर्षीय पीड़िता सपरिवार पश्चिम विहार इलाके में रहती हैं। वह पीतमपुरा गांव स्थित एक निजी कंपनी में बतौर प्रबंधक काम करती हैं। 26 जुलाई की सुबह वह अपनी कार से कार्यालय जा रही थी। तभी कार सवार दो युवक उसका पीछा करने लगे और मधुबन चौक के फुट ओवर ब्रिज के सामने आरोपियों ने अपनी कार को उसकी कार के सामने रोक दिया। कार से उतर कर आए एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और उससे कार ठीक से चलाने को लेकर बहस करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वहां गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने महिला से बहस करते देखकर वहां पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने दोनों युवकों पर कार से पीछा कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रोहिणी निवासी राहुल और रिठाला निवासी अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed