फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested a young man who stunted bike near the picket

Delhi: सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए पिकेट के पास करता था बाइक से स्टंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 21 Aug 2023 02:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 21 Aug 2023 02:44 AM IST
सार

एक वीडियो के संज्ञान में आने के बाद राजौरी गार्डन पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और लोगों की जान सांसत में डालने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस तकनीकी जांच करने के बाद आरोपी तक पहुंची।

विज्ञापन
Police arrested a young man who stunted bike near the picket
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर खुद को मशहूर करने के लिए पुलिस पिकेट के पास बाइक से स्टंट करने वाले एक बाइकर को राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सड़कों खासकर पुलिस पिकेट के पास स्टंट करने के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करता था। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी स्टंट बाइकर्स गैंग का सरगना है और दिल्ली टेकओवर नाम से इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप चला रहा है। 

विज्ञापन


एक वीडियो के संज्ञान में आने के बाद राजौरी गार्डन पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और लोगों की जान सांसत में डालने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस तकनीकी जांच करने के बाद आरोपी तक पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दो बाइकर्स को सिटी स्क्वायर मॉल, नजफगढ़ रोड, राजौरी गार्डन, दिल्ली के पास काले और पीले रंग (बिना नंबर प्लेट) की बाइक पर स्टंट करते देखा गया था। वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


राजौरी गार्डन थाना प्रभारी सुमन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पुलिस बाइकर्स की तलाश शुरू की। पुलिस ने बाइकर्स की पहचान के लिए तलाशी अभियान चलाया। साथ ही वायरल वीडियो को लेकर करीब एक हजार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जांच पड़ताल की। काफी प्रयास के बाद पुलिस दिल्ली टेकओवर नाम से एक इंस्टाग्राम-आईडी की पहचान की। जिसकी जांच करने पर पता चला कि वायरल स्टंट वीडियो शुरू में इसी अकाउंट पर अपलोड किया गया था और उसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया। पुलिस को इस इंस्टाग्राम हैंडल पर कई स्टंट वीडियो मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी जांच से पता चला कि इंस्टाग्राम-आईडी का संचालक चांद नगर, विष्णु गार्डन निवासी अनमोल सिंह सेठी (18) है। 19 अगस्त को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पूरी दिल्ली में सड़क पर स्टंट करता है। उसने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर दिल्ली टेकओवर के नाम से एक सोशल मीडिया अकाउंट बनाया, जहां वह स्टंट के वीडियो अपलोड करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed