फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested 4 people during fake call center to foreigners

विदेशियों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Sat, 07 Jul 2018 09:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गुरुग्राम
ब्यूरो,अमर उजाला,गुरुग्राम Updated Sat, 07 Jul 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
police arrested 4 people during fake call center to foreigners
fake call

इंटरनल रेवेन्यू सर्विस (आईआरएस) के नाम पर विदेशियों को ठगने वाले कॉल सेंटर का साइबर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेशियों को उन पर टैक्स बकाया होने व मामला दर्ज कराने का डर दिखाकर रुपये ऐंठते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले शुक्रवार को भी पुलिस ने एक फर्जी कॉलसेंटर का भंडाफोड़ किया था।

विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) डॉ. हितेश यादव को सूचना मिली कि सोहना रोड स्थित जेएमडी मेगा पॉलिस मॉल में एक कॉल सेंटर चल रहा है, जो विदेशियों को कॉल कर आईआरएस अधिकारी बन उनसे रुपये ऐंठता है। पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की। यहां से एक युवती सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान कृष्णा पार्क दिल्ली निवासी अजीत सिंह आनंद, नागालैंड निवासी निर्मल गौतम, सुभाष लामा व रोशनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पूछताछ पर पता लगा कि यह सभी कॉल सेंटर के सुपरवाइजर हैं। यह यूएसए, कनाडा आदि देशों में लोगों को पहले ई-मेल के जरिए टैक्स चोरी करने का नोटिस देते थे। इसके बाद वह उन्हें फोन कर उन पर मामला दर्ज करने का डर दिखाते थे। बाद में इसे सेटल करने के नाम पर उनसे यूएस डॉलर लेते थे। इनकी न्यूनतम सेटलमेंट राशि 2 हजार डॉलर थी। प्रत्येक महीने यह 1 से 2 लाख यूएस डॉलर तक लोगों से ऐंठ लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेमेंट के लिए खरीदवाते थे कूपन 
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वह केस सेटल करने के नाम पर गूगल प्ले सहित अन्य गिफ्ट कार्ड खरीदवाते थे। उसका कोड नंबर पूछने के बाद डॉलर की राशि से 25 फीसदी तक कम राशि पर दूसरे को बेचकर उससे नकद प्राप्त कर लेते थे। प्रारंभिक जांच में मामले के तार मुम्बई से भी जुड़ने की संभावना है। कॉल सेंटर यहां पिछले दो महीने से चल रहा था। जांच के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे तथ्य मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed