फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police approached the High Court in the case of rape of a school girl

Delhi NCR News: स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म मामले में पुलिस पहुंची हाईकोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी स्थित एक निजी प्री-स्कूल में साढ़े तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोपी 57 वर्षीय स्कूल कर्मचारी को मिली जमानत के खिलाफ पुलिस ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पॉक्सो के तहत दर्ज इस मामले में निचली अदालत के जमानत आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील की गई है।

30 अप्रैल को स्कूल परिसर में हुई इस घटना की शिकायत बच्ची की मां ने 1 मई को जनकपुरी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी (स्कूल में केयरटेकर) को 1 मई को गिरफ्तार किया। बच्ची ने जांच के दौरान आरोपी की पहचान की। अभियोजन पक्ष के कड़े विरोध के बावजूद 7 मई को द्वारका कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी, जिसके खिलाफ अब पुलिस ने हाईकोर्ट का रुख किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed