फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Poison in Yamuna is a threat to peace and security arvind Kejriwal alleges LG writes letter to CM Atishi

'पानी के लिए पड़ोसी...': यमुना में जहर केजरीवाल का आरोप शांति-सुरक्षा के लिए खतरा, LG ने CM आतिशी को लिखा पत्र

Tue, 28 Jan 2025 09:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Jan 2025 09:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री आतिशी को लिखे पत्र में एलजी ने कहा कि चुनाव के बीच केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर सामूहिक नरसंहार का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Poison in Yamuna is a threat to peace and security arvind Kejriwal alleges LG writes letter to CM Atishi
एलजी वीके सक्सेना और सीएम आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना में बढ़े अमोनिया को लेकर गर्म हुई राजनीति के बीच उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केजरीवाल के बयान को देश की शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा बताया। साथ ही, जल बोर्ड के सीईओ के पत्र का हवाला देते हुए दावा किया कि सर्दियों के दौरान अक्सर अमोनिया का स्तर बढ़ जाता है। मौजूदा समय में स्तर घटने के बाद आप बेबुनियाद आरोप लगा रही है।

विज्ञापन

भ्रम व भय को मजबूत करने का काम किया
मुख्यमंत्री आतिशी को लिखे पत्र में एलजी ने कहा कि चुनाव के बीच केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर सामूहिक नरसंहार का आरोप लगाया। इस बयान से दो पड़ोसी राज्यों के बीच अति वैमनस्यता उत्पन्न हो सकती है। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर इस भ्रम व भय को और मजबूत करने का काम किया है। ऐसे बयान दो राज्यों के बीच कानूनी व्यवस्था को खराब कर सकते हैं। जबकि दिल्ली जल बोर्ड ने दिल्ली सरकार के आरोपों का खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप के नेता लगा रहे झूठा आरोप
जल बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी की विस्तृत रिपोर्ट से स्पष्ट है कि इन दिनों यमुना में अमोनिया के स्तर में उतार-चढ़ाव होता है। आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर को अमोनिया का स्तर 7.5-10 एमजी/आई था, जो 27 जनवरी को घटकर, 6.8-7.2 एमजी/आई हो गया। ऐसे में जब स्तर ज्यादा था तो पार्टी के नेताओं ने कुछ नहीं कहा, जबकि अब स्तर घटा है तो आप के नेता झूठा आरोप लगा रहे हैं। आप सरकार ने दस साल में कुछ नहीं किया। दिल्ली से गुजरने वाली यमुना से दक्षिण हरियाणा व यूपी को विषाक्त पानी मिलता है, जबकि उत्तरी हरियाणा से वजीराबाद बैराज तक आने वाला पानी काफी स्वच्छ रहता है।

विज्ञापन

पानी के लिए पड़ोसी राज्यों पर निर्भर
एलजी ने लिखा कि जल आपूर्ति के लिए दिल्ली पड़ोसी राज्य पर निर्भर है। यमुना के अलावा हरियाणा से मुनक नहर और यूपी अपर गंगा कैनाल से जल की आपूर्ति कर रहा है, जबकि दिल्ली अनुपचारित औद्योगिक एवं घरेलू सीवर यमुना में सीधे डालकर यमुना को गंदा कर रही है। एलजी ने आतिशी से कहा कि आप पढ़ी लिखी हैं। ऐसे बयानों से बेहतर होगा कि जनकल्याण एवं शांति व्यवस्था के लिए काम करें। साथ ही, अपने नेता को भी बेहतर सलाह दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed