{"_id":"5c9ec0dfbdec221464537877","slug":"pm-to-address-nation-march-31-from-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च को दिल्ली से देश भर को संबोधित करेंगे पीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मार्च को दिल्ली से देश भर को संबोधित करेंगे पीएम
Sat, 30 Mar 2019 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान के तहत बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। 31 मार्च को दिल्ली सहित देश भर में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के जरिये देश भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर पार्टी के उच्च नेताओं को कमान सौंपी गई है। शाम 5 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा की ओर से हर तबके के लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। मनोज तिवारी की मानें तो इस कार्यक्रम में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों की सहभागिता होगी। इसमें किसानों से लेकर डॉक्टर, वकील तक शामिल होंगे। उन्होंने ये भी बताया कि देश भर में करीब 500 जगहों पर पीएम मोदी को एकसाथ सुना जा सकेगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मनोज तिवारी ने तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगने लगा है कि बिना प्रमाण के किसी को कुछ भी कह सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में इन इलाकों में होंगे शीर्ष नेता
31 मार्च को जहां तालकटोरा स्टेडियम में पीएम मोदी के अलावा मनोज तिवारी और रामलाल कार्यक्रम में मौजूद होंगे। वहीं चांदनी चौक में अमित शाह, डॉ. हर्षवर्धन और सिद्घार्थन, पूर्वी दिल्ली में राजनाथ सिंह, महेश गिरी, पश्चिमी दिल्ली में सुषमा स्वराज, प्रवेश वर्मा, उत्तर पूर्व में अजय महावर, कैलाश जैन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। जबकि उत्तर पश्चिम और दक्षिण दिल्ली से डॉ. उदितराज व रमेश बिधूड़ी कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
मनोज तिवारी से मिलेंगी सपना चौधरी
भाजपा सूत्रों के अनुसार शनिवार को हरियाणा की सपना चौधरी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात करेंगी। कहा जा रहा है कि इस दौरान सपना चौधरी के भाजपा में शामिल होने पर फैसला भी हो सकता है। हालांकि इससे पहले कांग्रेस में शामिल होने और फिर उससे इंकार करने के बाद सपना चौधरी को लेकर उनके समर्थक भी असमंजस में है। जानकारों की मानें तो ये एक राजनीतिक गतिविधि भी हो सकती है। सांसद मनोज तिवारी और सपना चौधरी दोनों ही सार्वजनिक तौर पर संपर्क में रहने की पुष्टि कर चुके हैं। ऐसे में सपना चौधरी के अब भाजपा में शामिल होने के कयास और भी ज्यादा तेज हो गए हैं।