फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Narendra Modi will launch Kisan Yojna in Gorakhpur today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोरखपुर में पीएम किसान योजना को करेंगे लांच

Sun, 24 Feb 2019 03:42 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 24 Feb 2019 03:42 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi will launch Kisan Yojna in Gorakhpur today
pm modi - फोटो : PTI

देश में दो हेक्टेयर तक की जोत वाले छोटे और सीमांत किसानों के लिए शुरू की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2000 रुपये की पहली किस्त का वितरण रविवार से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर कर इस योजना की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


कृषि मंत्रालय की ओर से जारी बयान में इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि रविवार को कितने किसानों के खातों में राशि पहुंचेगी। हालांकि, मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना की शुरुआत के साथ ही यूपी और कर्नाटक समेत 14 राज्यों के एक करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में दो-दो रुपये की पहली किश्त पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में और एक करोड़ किसानों के बैंक खातों में दो हजार रुपये पहुंच जाएंगे। केंद्र की इस योजना के तहत करीब 12 करोड़ छोटे और सीमांत किसानों को सालना 6 हजार रुपये मिलने हैं। इस साल मार्च के आखिर तक किसानों के खातों में पहली किश्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी। योजना पर सालाना 75 हजार करोड़ रुपये खर्च आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस योजना का लाभ देने के लिए केंद्र ने राज्य सरकारों से पीएम किसान पोर्टल पर किसानों का डाटा अपलोड करने को कहा है। राज्यों की ओर से अपलोड किए जा रहे डाटा को पब्लिक फाइनेंशियल मैनजमेंट सिस्टम की ओर से वेरीफाई किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed