फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Narendra Modi cornered AAP on water dispute while addressing election rally in Delhi

Delhi Polls: 'हार के डर से बौखलाई AAP, क्या हरियाणा वाले अपने बच्चों के पानी में जहर मिलाएंगे?' PM का पलटवार

Wed, 29 Jan 2025 03:28 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 29 Jan 2025 03:28 PM IST
सार

दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा करते हुए पानी विवाद पर आम आदमी पार्टी को घेरा। पीएम मोदी ने कहा, 'हरियाणा का भेजा हुआ यही पानी दिल्ली में रहने वाला हर कोई पीता है। पिछले 11 साल से ये प्रधानमंत्री भी पीता है, सभी न्यायमूर्ति और बाकी सभी सम्मानित लोग भी पीते हैं। क्या हरियाणा के लोग अपने ही बच्चों के पानी में जहर मिला सकते हैं।'
 

विज्ञापन
PM Narendra Modi cornered AAP on water dispute while addressing election rally in Delhi
पीएम मोदी की रैली - फोटो : x/bjp

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के करतार नगर इलाके में रैली की। पीएम मोदी ने यहां चुनावी रथ सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी को घेरा। हरियाणा पर दिए गए बयान को लेकर पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया। पीएम मोदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी कह रही है कि हरियाणा वाले यमुना के जल में जहर मिला रहे हैं, यह हरियाणा का नहीं पूरे देश का अपमान है। हरियाणा का भेजा हुआ यही पानी दिल्ली में रहने वाला हर कोई पीता है। पिछले 11 साल से ये प्रधानमंत्री भी पीता है, सभी न्यायमूर्ति और बाकी सभी सम्मानित लोग भी पीते हैं।'

विज्ञापन


पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'AAP-दा वालों ने दिल्ली को पानी माफिया के भरोसे छोड़ दिया है। इन लोगों ने तीन चुनावों में यमुना जी की सफाई के नाम पर वोट मांगे। आज कह रहे हैं कि यमुना जी वोट नहीं देतीं। ये AAP-दा वालों की सरासर बेशर्मी है, बेईमानी है, बदनीयती है। अपने राजनीतिक स्वार्थ में AAP-दा वालों ने एक और घोर पाप किया है और ये पाप कभी भी माफ नहीं हो सकता है। दिल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगा दिए हैं। हार के डर से AAP-दा वाले बौखला गए हैं। क्या हरियाणा दिल्ली से अलग है? क्या हरियाणा वालों के बच्चे, परिवार और नाते-रिश्तेदार दिल्ली में नहीं रहते। क्या हरियाणा के लोग अपने ही बच्चों के पानी में जहर मिला सकते हैं। हरियाणा का भेजा हुआ यही पानी दिल्ली में रहने वाला हर कोई पीता है, पिछले 11 साल से ये प्रधानमंत्री भी पीता है, सभी न्यायमूर्ति और बाकी सभी सम्मानित लोग भी पीते हैं।'
विज्ञापन


'पांच फरवरी आएगी, AAP-दा जाएगी'
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'दिल्ली अब एक ऐसी सरकार चाहती है, जो गरीबों के लिए घर बनाए और दिल्ली को आधुनिक बनाए। दिल्ली ऐसी सरकार चाहती है, जो हर घर नल से जल पहुंचाए और टैंकर माफिया से मुक्ति दिलाए। इसलिए पूरी दिल्ली आज कह रही है कि 5 फरवरी आएगी, AAP-दा जाएगी, भाजपा आएगी। आठ तारीख के बाद जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी तो जो भी वादे आपसे किए गए हैं, वो सारे वादे समय सीमा में पूरे किए जाएंगे। ये मोदी की गारंटी है। ये 21वीं सदी है, इसके 25 साल बीत चुके हैं। उसमें कांग्रेस का कार्यकाल भी देखा है, फिर 11 साल AAP-दा सरकार को दिए, लेकिन दिल्ली की समस्या तो वहीं की वहीं है। 25 साल में इन दोनों ने आपकी दो-दो पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हम योजनाएं बंद करने वालों में से नहीं हैं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, 'दिल्ली में किसी ने 14 साल राज किया, किसी ने 11 साल राज किया। फिर भी वही जाम, वही गंदगी, वही टूटी-फूटी सड़कें, गलियों में बहता गंदा पानी, वही जलभराव, वहीं, प्रदूषण है। पीने के पानी के लिए लोग तरस रहे हैं, हा-हाकार हो रहा है, कुछ नहीं बदला। इन हालातों से दिल्ली को आपके वोट की ताकत बाहर निकाल सकती है। हमें 11 साल के पेंडिंग काम भी पूरे करने हैं और आने वाले 25-30 साल की तैयारियां भी करनी है। इसलिए मैं दिल्लीवासियों से आग्रहपूर्वक करना चाहता हूं मोदी को दिल्ली की सेवा करने का मौका दीजिए।'


पीएम मोदी ने कहा, 'हम योजनाएं बंद करने वालों में से नहीं हैं। हम योजनाओं को बल देने वाले लोगों में से हैं। आज घरों में नल से साफ पानी आता है। अगर हिंदुस्तान के दूर-दराज के गांवों में गरीब से गरीब के घर में नल से जल पहुंच सकता है, तो देश की राजधानी दिल्ली में न नल से जल आता है और जहां आता भी है वो पीने के लायक नहीं होता। अगर भाजपा दुर्गम गांवों में नल से जल पहुंचा सकती है, तो दिल्ली के हर घर को भी नल से साफ जल भाजपा दे सकती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed