फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi to lay foundation stone of semiconductor unit in Yamuna City today

Noida: आज यमुना सिटी में सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी, इसके बाद करेंगे जनसभा को संबोधित

Sat, 21 Feb 2026 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुना सिटी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Feb 2026 06:56 AM IST
सार

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप में जुड़ेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक धीरेंद्र सिंह मौके पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi to lay foundation stone of semiconductor unit in Yamuna City today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स/भाजपा

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) शाम यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर-28 में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप में जुड़ेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक धीरेंद्र सिंह मौके पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को देखते हुए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन लागू रहेगा। 

विज्ञापन


विश्व की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन और भारत की आईटी कंपनी एचसीएल के संयुक्त उपक्रम इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी यहां यूनिट लगाएगी। जनसभा में पांच हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम समेत जिलेभर के अधिकारियों और कर्मियों का अमला शुक्रवार को जनसभा स्थल और रबूपुरा में तैयारियों के लिए जुटा रहा।
विज्ञापन


शिलान्यास कार्यक्रम में पांच विश्वविद्यालय के विद्यार्थी आधारशिला कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। शाम चार बजे मुख्यमंत्री अपैरल पार्क की भूमि पर बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से कुछ ही दूरी पर बने जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। सभा स्थल पर लगभग 100 फुट लंबी और 40 फुट चौड़ी डिजिटल स्क्रीन पर प्रधानमंत्री सेमीकंडक्टर यूनिट की वर्चुअल आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम छह बजे जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के घर के लिए रवाना होंगे। वहां करीब 20 मिनट तक रुकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कर सकेंगे वाहन पार्क
कार्यक्रम के लिए पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। सेक्टर-28 में पार्किंग का इंतजाम किया गया है। सामान्य बस पार्किंग सेंट्रल वेयर हाउस एवं पानी की टंकी के मध्य खाली वाली प्लॉट पर रहेगी। वीआईपी पार्किंग के दाहिनी साइड में पुलिस, मीडिया, एचसीएल के लिए पार्किंग बनाई गई है। पानी की टंकी से पूर्व खाली बंद मार्ग पर एचसीएल, शिव नादर स्कूल की बसों की पार्किंग रखी गई है। 

एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों की एंट्री सुबह 7 से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित
ग्रेटर नोएडा। कार्यक्रम को देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली बॉर्डर से जुड़े मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात असुविधा की स्थिति में चालक 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। वीवीआईपी आगमन वाले दिन सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा (चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज) से प्रवेश करने वाले भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। 

वीवीआईपी के लिए विशेष मार्ग 

  • डीएनडी/चिल्ला रेड लाइट बॉर्डर से आने वाले विशिष्ट और अतिविशिष्ट अतिथि नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से होते हुए जीरो पॉइंट पहुंचेंगे। वहां से यमुना एक्सप्रेसवे पर फलैंदा कट से सेक्टर-28 स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इनके वाहनों की पार्किंग मंच के दाहिने ओर निर्धारित वीआईपी पार्किंग में होगी।
  • दिल्ली और नोएडा से आने वाली एचसीएल और शिव नादर स्कूल की बसें भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगी। बसें फलैदा कट से बाईं ओर उतरकर पुराना रबूपुरा रोड होते हुए पानी की टंकी से पहले खाली बंद मार्ग पर बनाई गई पार्किंग में खड़ी की जाएंगी। 

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध 

  • चिल्ला बॉर्डर से आने वाले वाहन यू-टर्न लेकर एनएच-9/24 से एनएच-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से जा सकेंगे।
  • डीएनडी बॉर्डर से आने वाले वाहन टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर एनएच-9/24, एनएच-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उपयोग करेंगे। -कालिंदी बॉर्डर से आने वाले वाहन भी एनएच-9/24 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से गंतव्य तक पहुंचेंगे।
  • आगरा की ओर से आने वाले यातायात को जेवर टोल से पहले बने यू-टर्न से अलीगढ़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर जेवर कस्बे की ओर उतारकर सबौता अंडरपास से खुर्जा बाईपास और जहांगीरपुर की ओर भेजा जाएगा।
  • परी चौक से आगरा की ओर जाने वाले वाहन अल्फा कमर्शियल गोलचक्कर, 130 मीटर रोड और सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए बुलंदशहर और अलीगढ़ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed