फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pm modi spend zero rupees on his fitness challenge video by virat kohli pmo tells in rti

पीएम मोदी ने अपने फिटनेस चैलेंज वीडियो पर खर्च किए कितने रुपए, आरटीआई में मिला जवाब

Wed, 22 Aug 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Aug 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
pm modi spend zero rupees on his fitness challenge video by virat kohli pmo tells in rti
पीएम मोदी का फिटनेस चैलेंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली द्वारा दिए गए फिटनेस चैलेंज को स्वीकार करते हुए जो योग वीडियो बनाया था, उसके लिए उन्होंने कितना खर्च किया इस पर काफी दावे किए गए थे। कांग्रेस का तो दावा था कि इस योग वीडियो को बनाने में 35 लाख रुपए खर्च किए गए। लेकिन अब इस वीडियो के सही खर्च की जानकारी सामने आ गई है।
विज्ञापन


दरअसल प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक आरटीआई के जवाब में कहा है कि जून में पीएम मोदी ने जो फिटनेस वीडियो शेयर किया था उस पर एक रुपए भी खर्च नहीं आया है। यह वीडियो प्रधानमंत्री ने 13 जून को विराट का चैलेंज स्वीकार करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था।
विज्ञापन


इस वीडियो में वह चट्टान पर पीठ के बल पर व्यायाम करते, नंगे पांव पानी, घास और पत्थर पर चलते दिख रहे थे। इस वीडियो में उन्होंने काले रंग की जॉगिंग की ड्रेस पहन रखी थी। बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दावा किया था कि पीएम के इस वीडियो को बनाने में 35 लाख रुपए खर्च किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ ने बताया कैसे बना वीडियो

pm modi spend zero rupees on his fitness challenge video by virat kohli pmo tells in rti
पीएम मोदी का फिटनेस चैलेंज - फोटो : अमर उजाला

पीएमओ ने इस मामले में डाली गई आरटीआई में जवाब दिया है कि, 'नरेंद्र मोदी ने जो वीडियो पोस्ट किया था उसे बनाने में कोई खर्च नहीं आया था। वीडियो प्रधानमंत्री आवास में बनाया गया था।'

आरटीआई में जो जवाब प्रधानमंत्री कार्यालय से मिला है उसमें ये भी उल्लेख है कि वीडियोग्राफी पीएमओ के कैमरामैन ने की थी और वीडियो बनाने के लिए किसी भी तरह की कोई खरीदारी नहीं की गई।  इस वीडियो में प्रधानमंत्री योग और व्यायाम करते दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि फिटनेस चैलेंज केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शुरू किया था और विराट कोहली को चैलेंज दिया था। जिसके बाद विराट कोहली ने चैलेंज स्वीकारते हुए अपना वीडियो डाला था और यह चुनौती पीएम मोदी समेत अन्य लोगों को भी दी थी। विराट की इसी चुनौती को स्वीकार करते हुए  #HumFitTohIndiaFit टैग के साथ पीएम मोदी ने 24 मई को चैलेंज के जवाब में लिखा था कि वह जल्द ही अपना वीडियो शेयर करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी ने 13 जून को फिटनेस वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed