फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pm modi invited to inaugurate new Parliament instead of President Droupadi Murmu is insul to her as well as tr

नए संसद पर घमासान: आप का BJP पर हमला, PM मोदी द्वारा उद्घाटन होगा राष्ट्रपति मुर्मु और आदिवासी समाज का अपमान

Mon, 22 May 2023 05:03 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 22 May 2023 05:03 PM IST
सार

पीएम मोदी 28 मई को नवनिर्मित संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। लोकसभा सचिवालय के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने पिछले गुरुवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन्हें नए संसद भवन का उद्घाटन करने का निमंत्रण दिया था।

विज्ञापन
pm modi invited to inaugurate new Parliament instead of President Droupadi Murmu is insul to her as well as tr
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि नवनिर्मित संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की जगह प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित करना न केवल राष्ट्रपति का अपमान है बल्कि ये पूरे आदिवासी समाज का अपमान है। साथ ही यह फैसला दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी और पिछड़ी विरोधी है।  

विज्ञापन

पीएम मोदी 28 मई को नवनिर्मित संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। लोकसभा सचिवालय के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने पिछले गुरुवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन्हें नए संसद भवन का उद्घाटन करने का निमंत्रण दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर हमला करते हुए संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी एक आदिवासी महिला को राजनीतिक लाभ के लिए भारत का राष्ट्रपति बनाती है, लेकिन नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित नहीं करती है। क्या किसी राष्ट्रपति का इससे बड़ा अपमान हो सकता है?

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी एक आदिवासी महिला को नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए न बुलाया ये न केवल उनका बल्कि देश के सभी आदिवासी, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों का अपमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed