फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pm modi asks goa cm about kejriwal public meeting in goa

केजरीवाल बोले, मैं सही था, मोदी जी केवल 'AAP' से डरते हैं

Wed, 15 Jun 2016 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Jun 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
pm modi asks goa cm about kejriwal public meeting in goa
केजरीवाल का ट्वीट और मोदी से म‌िले पारसेकर - फोटो : ट्व‌िटर से
संसदीय सचिव के विवाद में फंसी आम आदमी पार्टी को केंद्र सरकार के खिलाफ एक नया हथियार हाथ लगा है। यह मौका आप को तब मिला जब मंगलवार को ‌गोवा के सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर ने पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात की।
विज्ञापन


गोवा के सीएम और पीएम की इस बैठक के दौरान मोदी ने पारसेकर से केजरीवाल की गोवा में हुई पब्लिक मीटिंग के बारे में भी जानकारी ली। यह बात खुद पारसेकर ने बताई।
विज्ञापन


पारसेकर के इसी बयान के बाद ही केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'मैं सही था जब मैंने कहा था की मोदी जी केवल AAP से डरते हैं।'

22 मई को थी केजरीवाल की पब्ल‌िक मीट‌िंग

pm modi asks goa cm about kejriwal public meeting in goa
modi kejriwal

मालूम हो कि गोवा के सीएम मंगलवार को दिल्ली आए थे और उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं की इस बैठक के बाद पारसेकर ने बताया था कि पीएम ने उनसे केजरीवाल की हाल में गोवा में की गई पब्लिक मीटिंग और भविष्य में उसका क्या असर होगा इसके बारे में जानकारी ली।

इस पर पारसेकर ने मोदी को जवाब दिया 'नहीं'। बता दें कि साल 2017 में गोवा में चुनाव विधानसभा चुनाव होने वाले हैं उसी के तहत केजरीवाल ने गोवा में 22 मई को एक पब्लिक मीटिंग का आयोजन कर आप के अभियान का आगाज किया था।

केजरीवाल ने अपनी पब्लिक मीटिंग में घोषणा की थी कि आप गोवा के सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने अपने भाषण में दिल्ली सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की थी और बीजेपी-कांग्रेस पर हमला बोला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed