{"_id":"5f844b2e8ebc3e9b881755e7","slug":"plea-before-delhi-hc-by-four-bollywood-associations-and-34-producers-to-refrain-some-media-channels-from-publishing-irresponsible-derogatory-remarks-against-bollywood","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की बदनामी: शाहरुख, आमिर, सलमान समेत हाईकोर्ट पहुंचे 34 फिल्म निर्माता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड की बदनामी: शाहरुख, आमिर, सलमान समेत हाईकोर्ट पहुंचे 34 फिल्म निर्माता
Mon, 12 Oct 2020 07:31 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 12 Oct 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली उच्च न्यायालय
- फोटो : एएनआई (फाइल)
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माताओं और संगठनों ने कुछ समाचार चैनलों पर भारतीय फिल्म उद्योग के प्रति अपमानजनक रिपोर्टिंग करने का आरोप लगाया है। इन्होंने सोमवार को समाचार चैनल रिपब्लिक टीवी और टाइम्स नाउ के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। फिल्म निर्माताओं ने इन दोनों चैनलों को फिल्म उद्योग के प्रति कथित गैरजिम्मेदाराना और अपमानजनक टिप्पणियां प्रकाशित करने से रोकने की मांग की। उन्होंने उद्योग से जुड़े लोगों के खिलाफ मीडिया ट्रायल चलाने से रोकने की भी मांग की।
विज्ञापन
अदालत का रुख करने वालों में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, करन जौहर और रोहित शेट्टी जैसे दिग्गजों के प्रोडक्शन हाउस का नाम शामिल है। इसके अलावा फिल्म एसोसिएशनों में दि प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया, दि सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन, दि फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल और स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन का नाम शामिल है। बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही भारतीय फिल्म उद्योग के कई कलाकार ड्रग्स और अन्य मामलों में निशाने पर लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म निर्माताओं और बॉलीवुड संगठनों की ओर से दायर की गई याचिका में उद्योग से जुड़े व्यक्तियों की गोपनीयता के अधिकार के साथ हस्तक्षेप करने से रोकने की भी मांग की है। उन्होंने रिपब्लिक टीवी, इसके एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी, रिपोर्टर प्रदीप भंडारी, टाइम्स नाउ, इसके एडिटर इन चीफ राहुल शिवशंकर, ग्रुप एडिटर नविका कुमार और अज्ञात प्रतिवादियों के साथ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी बॉलीवुड के खिलाफ की जा रही अपमानजनक और आधारहीन टिप्पणियों पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
डीएसके लीगल फर्म की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि ये चैनल बॉलीवुड के लिए बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। याचिका में कहा गया है कि इन समाचार चैनलों ने बॉलीवुड को गंदगी से भरा बताया और इस तरह की बातें कहीं कि बॉलीवुड में फैली गंदगी को साफ करने की जरूरत है, अरब के सभी इत्र भी यहां फैली गंदगी की बदबू को दूर नहीं कर सकते है, यह देश का सबसे गंदा उद्योग हैं और एलएसडी और कोकेन बॉलीवुड में भरा हुआ है।
Trending Videos
ये 34 प्रोडक्शन हाउस रहे शामिल
- यशराज फिल्म्स
- धर्मा प्रोडक्शंस
- आमिर खान प्रोडक्शंस
- सलमान खान वेंचर्स
- रोहित शेट्टी पिक्चर्स
- सोहेल खान प्रोडक्शंस
- रेड चिलीज एंटरटेनमेंट
- रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट
- राकेश ओमप्रकाश मेहरा पिक्चर्स
- नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट
- कबीर खान फिल्म्स
- अजय देवगन फिल्म्स
- केप ऑफ गुड होप फिल्म्स
- अरबाज खान प्रोडक्शंस
- आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शंस
- अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क
- एक्सेल एंटरटेनमेंट
- विनोद चोपड़ा फिल्म्स
- विशाल भारद्वाज फिल्म्स
- रॉय-कपूर प्रोडक्शंस
- एड-लैब्स फिल्म्स
- आंदोलन फिल्म्स
- बीएसके नेटवर्क एंड एंटरटेनमेंट
- क्लीन स्लेट फिल्म्स
- एमी एंटरटेनमेंट एंड मोशन पिक्चर्स
- फिल्म-क्राफ्ट प्रोडक्शंस
- होप प्रोडक्शंस
- लव फिल्म्स
- मैकगुफिन पिक्चर्स
- वन इंडिया स्टोरीज
- आर एस एंटरटेनमेंट
- रियल लाइफ प्रोडक्शंस
- सिखया एंटरटेनमेंट
- टाइगर बेबी डिजिटल
ये चार फिल्म संगठन रहे शामिल
- दि प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया
- दि सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन
- दि फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल
- स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन