फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Players preparing for Climb City Olympics will be given free training in climbing

क्लाइंब सिटी: ओलंपिक की तैयारी करने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छा अवसर, क्लाइंबिंग का मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

Thu, 07 Mar 2024 02:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 07 Mar 2024 02:16 PM IST
सार

क्लाइंब सिटी सेक्टर-132 में पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पेशेवर क्लाइंबर प्रणव जैन यहां प्रशिक्षुओं को फ्रांस में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्लाइंबिंग के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Players preparing for Climb City Olympics will be given free training in climbing
क्लाइंब सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा इंडोर क्लाइंबिंग डेस्टिनेशन, क्लाइंब सिटी सेक्टर-132 में पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पेशेवर क्लाइंबर प्रणव जैन यहां प्रशिक्षुओं को फ्रांस में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्लाइंबिंग के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान बताया प्रणव जैन कि क्लाइंब सिटी में 3,000 वर्ग फुट का क्लाइंबिंग क्षेत्र है, जिसमें तीन ऊंची दीवारें हैं और इसमें 550 से ज्यादा होल्ड्स शामिल हैं।

विज्ञापन


क्लाइंब सिटी की शुरुआत प्रतीक जैन, ऋद्धिका जैन और ऋषभ गुप्ता ने आपसी सहयोग से की है। नोएडा में स्थित क्लाइंब सिटी सभी आयु के लोगों के लिए खाने की उत्कृष्टता के साथ रोमांचपूर्ण अनुभवों का एक अद्वितीय मिश्रण प्रदान करता है। क्लाइंब सिटी के संस्थापक प्रणव जैन ने कहा कि क्लाइंब सिटी एक सपने के पूरे होने जैसा है। इसका निर्माण वर्षों के शोध और अनुसंधान से हुआ है, जिसका लक्ष्य रोमांचकता के साथ सुरक्षित रॉक-क्लाइंबिंग अनुभव प्रदान करना है। 
विज्ञापन


प्रणव जैन ने कहा, 'मैंने अपनी कल्पना में एक ऐसी जगह बनानी चाही थी, जहां लोग सामान्य चीजों से बाहर निकलकर अपूर्व एवं असाधारण की हद को अपना सकते हों। प्रणव के पास इराटा इंटरनेशनल का लेवल 1 प्रमाणपत्र है। यह ऊंचाई पर सुरक्षित काम करने पर आधारित एक पाठ्यक्रम है। इसके तहत इस क्लाइम्बिंग हैवन में लोगों को क्लाइम्बिंग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed