अब मोबाइल पर प्लेटफॉर्म टिकट और एमएसटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के ऑनलाइन आरक्षित टिकट के बाद अब प्लेटफॉर्म टिकट भी पेपर लेस होने वाला है। इसके साथ ही आप दिल्ली-पलवल रूट पर एमएसटी पास भी अपने मोबाइल पर ही दिखा कर यात्रा कर सकेंगे।
इसके लिए आपको अपने मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करना होगा। एंड्रॉयड फोन ही नहीं एप्पल व टैब वाले भी रेलवे के इस मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर ऑनलाइन टिकट ले सकेंगे।
सूचना क्रांति के दौर में रेलवे अपने आप को और अधिक ई- फ्रेंडली बना रहा है। इस कड़ी में 9 अक्तूबर से यात्रियों को एक साथ कई सौगात मिल जाएंगी। इस दिन केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्लेटफार्म टिकट को पेपर लेस करने वाले एप को लांच करेंगे।
ऐप से एमएसटी पास डाउनलोड करने की सुविधा होगी
डीआरएम दिल्ली अरुण अरोड़ा ने बताया कि फिलहाल पेपर लेस प्लेटफॉर्म टिकट की शुरुआत नई दिल्ली व निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर करने की योजना है। यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो अन्य स्टेशनों के यात्रियों को भी यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी। प्लेटफॉर्म टिकट के लिए दस रुपये अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड से ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
इसी तरह से ऐप पर ही ऑनलाइन पेमेंट कर एमएसटी पास डाउनलोड करने की सुविधा होगी। फिलहाल दिल्ली-पलवल रूट के यात्री अपने मोबाइल पर एमएसटी पास डाउनलोड कर सकेंगे।
योजना सफल रही तो अन्य रूट के यात्रियों को भी यह सुविधा मिलेगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 9 अक्तूबर से दो स्वचालित सीढ़ियां भी काम करना शुरू कर देंगी।