फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Plastic surgery increased 250 times in men as compared to women

प्लास्टिक सर्जरी बनी जरूरत: महिलाओं से ज्यादा पुरुष कर रहे मांग, चेहरा-नाक और बाल समेत इन समस्याओं से परेशान

Tue, 16 Jul 2024 07:48 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Jul 2024 07:48 AM IST
सार

जानकारी के लिए बता दें कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में प्लास्टिक सर्जरी 250 गुना बढ़ी है। बाल प्रत्यारोपण, फेस लिफ्ट, नाक की सर्जरी सहित दूसरी सर्जरी की मांग बढ़ी है। 

विज्ञापन
Plastic surgery increased 250 times in men as compared to women
डॉक्टर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

सिर के बाल झड़ने, नाक का डेढ़ा-मेढ़ा होना, चेहरे की बनावट में खराबी सहित दूसरी परेशानियों से महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा परेशान हैं। इन समस्या को दूर करने के लिए पिछले 25 साल में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की प्लास्टिक सर्जरी की मांग 250 गुना तक बढ़ी है। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाएं अक्सर शादी न हो पाने की समस्या को दूर करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेती थी, लेकिन इन दिनों 25 से 45 साल के पुरुष ज्यादा सर्जरी करवा रहे हैं। पिछले दस साल में प्लास्टिक सर्जरी की तकनीक में काफी सुधार हुआ है। खासकर एसिड अटैक सर्वाइवर, आग से जले हुए, दुर्घटना में चोटिल व दूसरे कारणों से खराब हुए त्वचा को फिर से पहले की तरह करने का प्रयास किया जा रहा है। मौजूदा समय में कई नई दवा भी आ गई हैं जिस कारण यह सरल के साथ आसानी से सुलभ हो रही हैं। 
विज्ञापन


एम्स के बर्न और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉक्टर डॉ. मनीष सिंघल ने कहा कि एम्स सहित देश के दूसरे बड़े सरकारी अस्पतालों में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधाएं बढ़ी हैं। एम्स में इससे जुड़ी लगभग सभी सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही हैं। पिछले एक सप्ताह में एम्स में ऐसी 82 सर्जरी की गई हैं। इसमें बालों का प्रत्यारोपण, पीआरपी, कटे हुए हाथ को जोड़ना, माइक्रोसर्जरी, आग से जले हुए की त्वचा को ठीक करना सहित अन्य शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एम्स में विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम के दौरान अन्य डॉक्टरों ने बताया कि कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए हर कोई योग्य नहीं हैं। इस सर्जरी से पहले मरीज की जांच होती हैं। जांच के दौरान केवल योग्य लोगों की ही यह सर्जरी हो सकती है। 

पांच साल में शुरू हो जाएगा चेहरा प्रत्यारोपण 
एम्स में अगले पांच साल में चेहरा प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू हो सकती है। इसे लेकर ट्रेनिंग चल रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द इस सुविधा को शुरू किया जाए। 


बाल प्रत्यारोपण में लगता है एक साल 
डॉक्टरों ने बताया कि बाल प्रत्यारोपण करवाने में करीब एक साल का समय लग जाता है। इसमें छह माह तक दवा भी चलती हैं। प्रत्यारोपण के छह माह बाद बाल झड़ भी जाते हैं और फिर से उग आते हैं। लेकिन देखने में आया है कि लोग सोशल मीडिया को देखकर गलत जगह चले जाते हैं। इसमें शरीर के साथ उक्त व्यक्ति को भी नुकसान होता है। डॉक्टरों का कहना है कि किसी भी प्रकार की प्लास्टिक सर्जरी करवाने से पहले योग्य डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। किस मरीज पर क्या इलाज होगा, क्या दवा चलेगी यह उसके शरीर और उम्र पर निर्भर करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed