{"_id":"6adb5587f614bcf1190d02d6","slug":"plans-underway-to-construct-2900-kilometer-long-namo-bharat-corridors-in-the-country-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160373-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: देश में 2900 किलोमीटर लंबाई के नमो भारत कॉरिडोर बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: देश में 2900 किलोमीटर लंबाई के नमो भारत कॉरिडोर बनाने की तैयारी
विज्ञापन
- भुवनेश्वर में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
-दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर अब तक 4.5 करोड़ यात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
देश के प्रमुख शहरी क्षेत्रों के बीच तेज और बेहतर रेल संपर्क बढ़ाने के लिए करीब 2900 किलोमीटर लंबाई के संभावित नमो भारत कॉरिडोर की पहचान की गई है। इन मार्गों के विकसित होने से बड़े शहरों और आसपास के क्षेत्रों के बीच सफर आसान हो सकेगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने शुक्रवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित उन्नीसवें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन में अपनी प्रदर्शनी के माध्यम से इस योजना और नमो भारत की उपलब्धियों की जानकारी दी। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
एनसीआरटीसी के अनुसार, दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर अक्तूबर 2023 में परिचालन शुरू होने के बाद से अब तक 4.5 करोड़ से अधिक यात्री यात्राएं दर्ज की जा चुकी हैं। इस मार्ग पर रोजाना एक लाख से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। इस सफलता को देखते हुए देश के दूसरे क्षेत्रों में भी नमो भारत जैसी रेल सेवा शुरू करने की संभावनाओं पर जोर दिया जा रहा है। 23 और 24 अक्तूबर को आयोजित सम्मेलन में एनसीआरटीसी ने नमो भारत की सुविधाओं, आधुनिक तकनीक और क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था में आए बदलावों को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर की जानकारी भी दी गई। यह कॉरिडोर 82 किलोमीटर लंबा है और इस पर 15 स्टेशन हैं। इसी बुनियादी ढांचे पर मेरठ मेट्रो सेवा भी जोड़ी गई है, जिससे क्षेत्रीय रेल और शहर के भीतर की मेट्रो सेवा के बीच बेहतर संपर्क उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने अतिथियों को नमो भारत की सुविधाओं और परियोजना से यात्रियों को मिल रहे लाभों के बारे में बताया।
स्टेशनों के आसपास विकसित होंगी आवासीय सुविधाएं : एनसीआरटीसी नमो भारत स्टेशनों के आसपास आवासीय और व्यावसायिक सुविधाएं विकसित करने पर भी काम कर रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को घर, कार्यालय, बाजार और परिवहन की सुविधाएं एक-दूसरे के नजदीक उपलब्ध कराना है। इससे रोजाना आने-जाने में लगने वाला समय कम करने और शहरों के व्यवस्थित विकास में मदद मिल सकती है। प्रदर्शनी में दुहाई नमो भारत स्टेशन और सराय काले खां के आसपास प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा हरनंदीपुरम और न्यू मेरठ में नियोजित शहरी क्षेत्रों के विकास की योजनाएं भी दिखाई गईं। इन योजनाओं के तहत बेहतर परिवहन संपर्क के साथ आवासीय और व्यावसायिक सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
नई तकनीक से दिखाई ट्रेन की कार्यप्रणाली : इस वर्ष सम्मेलन का विषय ‘डिजिटल युग में शहरी सुगम्यता और बेहतर जीवन’ है। इसमें शहरी परिवहन को बेहतर बनाने, परिवहन के अलग-अलग साधनों को जोड़ने और डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल पर चर्चा की जा रही है। एनसीआरटीसी की प्रदर्शनी में नमो भारत के मॉडल, चित्र और अन्य जानकारियां रखी गई हैं। यहां आने वाले लोगों को संवर्धित वास्तविकता (एआर) और आभासी वास्तविकता (वीआर) तकनीक के माध्यम से ट्रेन के विकास और रखरखाव की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिल रहा है। एनसीआरटीसी का कहना है कि तेज रेल सेवा, परिवहन के विभिन्न साधनों के बीच बेहतर तालमेल और स्टेशनों के आसपास योजनाबद्ध विकास से देश के शहरी क्षेत्रों में आवागमन को आसान बनाने में मदद मिलेगी।