फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   plan of water spraying by helicopter in delhi to control pollution

प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली में हेलीकॉप्टर से होगा छिड़काव

Tue, 24 Oct 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Oct 2017 09:25 AM IST
सार

कृत्रिम बरसात के लिए केंद्र से मांगा हेलीकॉप्टर 
सबहेड 
पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र 
कहा- गंभीर रूप से वायू प्रदूषण वाले इलाकाें में पीएम की स्थिति खतरनाक 

विज्ञापन
plan of water spraying by helicopter in delhi to control pollution

विस्तार

जिस बात की आशंका थी वह सच साबित हुई। दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंचे वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सम-विषम योजना न सही लेकिन जल्द ही गंभीर स्थिति वाले इलाकों में पानी का छिड़काव या कृत्रिम बरसात कराई जा सकती है।

विज्ञापन


दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ हर्षवर्धन को पत्र लिखकर कहा है कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय दिल्ली में पानी छिड़काव के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से हेलीकॉप्टर या चॉपर की व्यवस्था कराए ताकि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण हासिल हो।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि इसका पूरा खर्चा दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के एयर एंबियंस फंड के जरिये उठाया जाएगा। प्रदूषण मापने वाली एजेंसियों के आंकड़ों की जादूगरी में भले ही सुधार के दावे किए जा रहे हों लेकिन हकीकत यह है कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार खराब स्थिति में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खतरनाक स्थिति में दिल्ली का प्रदूषण

plan of water spraying by helicopter in delhi to control pollution

हवा में बारीक धूल के कण खतरनाक स्तर तक बढ़े हुए हैं जो सामान्य लोगों को भी बीमार बना सकते हैं। पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने पत्र में कहा है कि कई कारणों से दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्थिति में है।

पंजाब और हरियाणा में फसल अवशेषों के जलाए जाने और दिवाली के दौरान दागे गए पटाखों व ठंड के सीजन और प्रदूषण बढ़ाने वाले मौसमी स्थितियों के चलते दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद ही गंभीर स्थिति से गुजर रही है।

दिल्ली की हवा में खासतौर से पर्टिकुलेट मैटर 2.5 और 10 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस प्रदूषण की स्थिति से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने की जरूरत है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि 17 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (इप्का) ने वायु प्रदूषण की बेहद खराब स्थिति को लेकर बैठक की थी।

हवाई खर्च का वहन करेगी दिल्ली सरकार

plan of water spraying by helicopter in delhi to control pollution
दिल्ली प्रदूषण - फोटो : self

इस बैठक के बाद तय हुआ था कि 15 मार्च, 2018 तक गंभीर और बेहद खराब श्रेणी के लिए तय ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) को लागू किया जाना चाहिए।

इसलिए दिल्ली की खराब हवा को देखते हुए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अपील है कि वे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से हेलीकॉप्टर या चॉपर उपलब्ध करवाए, जिससे दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पानी का छिड़काव (कृत्रिम बरसात) करवाई जा सके।

इस वजह से दिल्ली के वातावरण में मौजूद पर्टिकुलेट मैटर को कम करने में मदद मिलेगी। इस पूरी कवायद यानी हवाई खर्च का वहन दिल्ली सरकार करेगी। इस पूरी कवायद में कितना खर्च आएगा इस बारे में दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय जब हामी भरेगा और हमें उसका खर्च बताएगा तभी यह तय होगा। खर्च डीपीसीसी के एयर एंबियंस फंड से वहन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed