फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PL Punia attacks on Narendra Modi

'नरेंद्र मोदी के बारे में सवाल पूछो, मुझे कोसना है'

Wed, 07 May 2014 08:16 AM IST
Updated Wed, 07 May 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
 PL Punia attacks on Narendra Modi

नोएडा के कनावनी गांव में हुई जातिगत हिंसा के बाद मंगलवार को मौके का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पीएल पूनिया ने पत्रकारों को मोदी पर सवाल पूछने को उकसाया।

विज्ञापन


फिर क्या था सवाल आते ही जमकर मोदी को कोसना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी केवल लोकसभा चुनावों में अपने आपको पिछड़ी जाति का और एक चाय वाला बता रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि दस साल से अधिक समय से वह मुख्यमंत्री हैं इस दौरान गुजरात विधानसभा के तीन चुनावों में उन्होंने खुद को पिछड़ी जाति का क्यों नहीं बताया।

जिलाधिकारी ने मांगी दौरे की सीडी

 PL Punia attacks on Narendra Modi

कनावनी गांव में मंगलवार शाम हुए प्रकरण को जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट केपी सिंह से जांच की रिपोर्ट मांगी है।

जबकि गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी एवी राजामौली ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले पर सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम से दौरे की सीडी मांगी है।

यदि आचार संहिता का उल्लंघन मिला तो दौरे की सीडी चुनाव आयोग को भेजी जाएगी।

तो ये भी कर गए आचार संहिता का उल्लंघन!

 PL Punia attacks on Narendra Modi

चुनावों के मद्देनजर 16 मई तक देशभर में आचार संहिता लगी हुई है। इस दौरान किसी भी अधिकारी को लाल बत्ती लगाने की मनाही होती है।

वहीं, किसी भी अधिकारी को आधिकारिक दौरे पर अन्य किसी राजनीतिक मुद्दे पर बोलने की मनाही होती है।

लेकिन मंगलवार को कनावनी दौरे के दौरान राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पूनिया लाल बत्ती की गाड़ी में पहुंचे और जमकर भाजपा के पीएम पद के उम्मदीवार नरेंद्र मोद पर निशाने साधे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed