फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pistol bought for 15 thousand from rickshaw man, was stolen from constable car five years ago  

5 साल पहले चोरी हुई थी हवलदार की पिस्टल, रिक्शे वाले से खरीदने वाला गिरफ्तार

Sat, 22 Feb 2020 09:48 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 22 Feb 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Pistol bought for 15 thousand from rickshaw man, was stolen from constable car five years ago  
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

बाहरी जिला की स्पेशल स्टाफ ने द्वारका इलाके से पांच साल पहले चोरी हुई हवलदार की पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस ने पिस्टल रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने पिस्टल को एक रिक्शे वाले से पंद्रह हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल और सात कारतूस बरामद कर लिया है। आरोपी ने पिस्टल के नंबर को मिटा दिया था।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ए कोन ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तम नगर निवासी अंगद कुमार(38) के रूप में हुई है। हवलदार नवीन स्पेशल ब्रांच में तैनात था। 15 मार्च 2015 को वह किसी काम से सेक्टर 8 द्वारका स्थित एसबीआई बैंक गया था। जहां उसकी कार से उसकी सर्विस पिस्टल और 10 कारतूस चोरी हो गई थी।
विज्ञापन


21 फरवरी 2020 को स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक अजमेर सिंह को सूचना मिली कि दिल्ली पुलिस के हवलदार की सर्विस पिस्टल चोरी करने वाला शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के पास आने वाला है। मुखबिर के इशारे पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में उसने बताया कि वह फाइनेंस का काम करता है। उसके पास एक खिलौना पिस्टल भी है। पैसे नहीं देने वालों को वह पिस्टल से डराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि 2015 में उसने पिस्टल एक रिक्शे चालक से 15 हजार रुपये में खरीदी थी। रिक्शा चालक ने उसे बताया कि पिस्टल उसे एक झाड़ी में पड़ी मिली थी। उसने बताया कि उस समय उसके मैगजीन में आठ गोलियां थी। एक गोली उसने ट्रायल के तौर पर हवा में चलाई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है। वह पिस्टल का इस्तेमाल लोगों को डराने के लिए करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed