फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pile of garbage and construction debris near the playground

Delhi NCR News: खेल मैदान के निकट कूड़े का ढेर व निर्माण मलबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर आंबेडकर कॉलेज के पास अवैध पार्किंग, कूड़े से यातायात, स्वास्थ्य पर खतरा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर कॉलेज के आसपास अवैध पार्किंग, कूड़े के ढेर और निर्माण सामग्री के मलबे से स्थानीय स्तर पर चिंताएं बढ़ गई हैं। इससे छात्रों के आवागमन के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

भाजपा उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिला उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी ने इस समस्या पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कॉलेज के पीछे और आसपास अवैध पार्किंग की शिकायतें लंबे समय से मिल रही हैं। कई बड़े वाहन और बसें कॉलेज के प्रवेश मार्ग तक खड़ी कर दी जाती हैं। इससे छात्रों और अन्य लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। परिसर के आसपास यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। कॉलेज के खेल मैदान के पास कूड़े का बड़ा ढेर और निर्माण सामग्री का मलबा जमा है। इससे क्षेत्र में गंदगी और प्रदूषण बढ़ रहा है। विद्यार्थियों को दुर्गंध और धूल-मिट्टी का सामना करना पड़ रहा है। त्रिवेदी ने संबंधित विभागों से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed