फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pilar hit the school bus, survived 20 children.

पिलर से टकराई स्कूल बस, बाल-बाल बचे 20 बच्चे

Wed, 18 Nov 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 18 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pilar hit the school bus, survived 20 children.
राजनगर सेक्टर-9 में मंगलवार दोपहर एक शादी समारोह के बाहर एक्सीडेंट से हड़कंप मच गया। दरअसल, बच्चों को स्कूल से घर ड्रॉप करने जा रही डीपीसी राजनगर की स्कूली बस समारोह के बाहर सजावट के लिए लगाए गए पिलर से टकरा गई।
विज्ञापन


बस की टक्कर से पिलर दुल्हन के परिजनों की कार पर गिर गया। कार का शीशा टूट गया, परिजनों ने बस को रुकवा लिया। बस की स्पीड स्लो थी, इसलिए बस में सवार 20 बच्चे बाल-बाल बचे।
विज्ञापन


दूसरी बस मंगवाकर बच्चों को घर भेजा गया। लोगों ने बस चालक को कविनगर पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम दोनों पक्षों का समझौता हो गया।

एसएचओ कविनगर ने बताया कि राजनगर सेक्टर-9 निवासी बलदेव सिंह ऑटो मोबाइल शॉप संचालक हैं। मंगलवार को उनकी बेटी की शादी थी।

घर के बाहर सजावट की गई थी, प्रवेश द्वार के  लिए गेट लगवाया गया था। इस दौरान डीपीएस राजनगर की स्कूल बस समारोह स्थल के बाहर बंधी रस्सी बस से उलझ पिलर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिलर गिरने से कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। बस की स्पीड तेज होती तो हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed