योगी सरकार की नई घोषणा: शादी करने वाले दिव्यांगों को मिलेंगे 20 हजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2016-17 में शादी करने वाले दिव्यांगों को प्रदेश सरकार की दिव्यांग शादी प्रोत्साहन योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। साथ ही जिन्हें तीन साल से ट्राई साइकिल नहीं मिली, उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी।
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोग से पीड़ित दिव्यांग, जिनको कुष्ठ रोग अधिकारी की तरफ से प्रमाण-पत्र दिया गया है, उनको पेंशन दी जाएगी। तीनों योजनाओं के पात्र लाभार्थी आवेदन पत्र सूरजपुर स्थित विकास भवन में जिला विकलांग जन विकास विभाग के कमरा नंबर 107 में जमा करा सकते हैं।
पूरी करनी होगी ये शर्तें
डीएम ने बताया कि ऐसे दिव्यांग, जिन्हें विकलांग पेंशन का लाभ मिल रहा है, उन्हें आधार कार्ड से लिंक करना होगा। अन्यथा उनकी पेंशन राशि उनके खातों में नहीं जाएगी। संबंधित दिव्यांग अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज के फोटो तथा मोबाइल नंबर कार्यालय में जमा करा दें।
निर्यात इकाइयों को मिलेगा पुरस्कार: ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने जिले की निर्यात इकाइयों के स्वामी प्रदेश सरकार द्वारा संचालित राज्य निर्यात पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अपना आवेदन जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में 15 जून 2017 तक करा सकते हैं।