फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PhD admissions begin at IPU

Delhi NCR News: आईपीयू में पीएचडी दाखिले शुरू, 25 नवंबर तक आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
- करीब 22 विषयों में दाखिले का मौका, नेट स्कोर के आधार पर भी मिलेगा दाखिला, पैट से छूट के लिए 5 दिसंबर तक जमा करने होंगे दस्तावेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शीतकालीन सत्र में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। करीब 22 विषयों में उपलब्ध सीटों पर दाखिला विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों और पात्रता शर्तों के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल ipuadm.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विवि ने आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को संबंधित विषय की पात्रता, उपलब्ध सीटों, आवश्यक दस्तावेज और प्रवेश नियमों की जानकारी ध्यानपूर्वक जांचने की सलाह दी है। पीएचडी में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय की पीएचडी ऑर्डिनेंस-12(2023) और प्रवेश विवरणिका 2026-27 में निर्धारित नियम लागू होंगे। दाखिला पैट (परीक्षा) और नेट स्कोर के आधार पर होगा। सामान्य प्रवेश प्रक्रिया में विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा (पैट) और उसके बाद इंटरव्यू होगा। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय ने यूजीसी के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार नेट स्कोर के आधार पर भी प्रवेश का प्रावधान किया है। यूजीसी नेट(जेआरएफ), यूजीसी-सीएसआईआर नेट जेआरएफ, गेट, सीईईडी और अन्य मान्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के माध्यम से फेलोशिप या स्कॉलरशिप के लिए पात्र छात्रों को निर्धारित नियमों के तहत पैट (परीक्षा) से छूट मिल सकती है। इसके लिए उम्मीदवारों को संबंधित प्रमाणपत्र और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा करने होंगे। पैट से छूट का दावा करने वाले छात्रों के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित की जाने वाली (पैट) प्रवेश परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। पैट से छूट पाने वाले उम्मीदवारों की सूची संबंधित विभागों द्वारा परीक्षा से कम से कम एक सप्ताह पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इंटरव्यू का कार्यक्रम भी बाद में घोषित होगा।

इन विषयों में पीएचडी का अवसर

विश्वविद्यालय में मास कम्युनिकेशन, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, डिजाइन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, शिक्षा, केमिकल टेक्नोलॉजी, मेडिकल साइंसेज, मैनेजमेंट, पर्यावरण विज्ञान, कानून, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग सहित कई विषयों में पीएचडी करने का अवसर मिलेगा। इनमें विषयवार सीटों की संख्या अलग-अलग है और कुछ विभागों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed