फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PHC scuffle: Lawyer Rajeev Tadac shouts 'Vande Mataram' during hearing in SC

वकीलों की झड़प के बाद किले में बदला पटियाला हाउस कोर्ट

Wed, 17 Feb 2016 02:37 PM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
PHC scuffle: Lawyer Rajeev Tadac shouts 'Vande Mataram' during hearing in SC

2:30 : वकीलों की आपस में झड़प और पत्रकारों की पिटाई के बाद कोर्ट परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस वक्त कोर्ट में 400 जवान तैनात हैं। वहीं खबरें ये भी हैं कि एआईएसएफ के एक छात्र को भी चोट आई है।

विज्ञापन


2:15 PM : पटियाला हाउस कोर्ट में प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने आज एक बार फिर एक पत्रकार पर हमला कर दिया। इस हमले में फर्स्ट पोस्ट के पत्रकार तारिक अनवर घायल हो गए।
विज्ञापन


1:40 PM : पटियाला हाउस कोर्ट में आज जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की पेशी होनी है जिसे लेकर आज कोर्ट के बाहर वकीलों के दो गुट बन गए हैं। एक गुट कन्हैया के पक्ष में है और दूसरा उसके विरोध में।
विज्ञापन
विज्ञापन


!2:35 PM : सुप्रीम कोर्ट में आज जेएनयू मामले की सुनवाई के दौरान एक नया हंगामा खड़ा हो गया, जिसके चलते जज को केस की सुनवाई बीच में ही रोकनी पड़ी।

बता दें कि आज सुप्रीम कोर्ट में जेएनयू मामले से जुड़े एक केस की सनुवाई चल रही थी तभी कोर्ट रूम में पीछे खड़े एक शख्स ने 'वंदे मातरम' के नारे लगा दिए जिसके बाद मौजूद जज ने तुरंत कोर्ट की कार्रवाई स्थगित कर दी।

इसके बाद जज ने उक्त शख्स की पहचान करने को कहकर उसे हिरासत में लेने को कहा। हालांकि तब तक पुलिस उसे कब्जे में ले चुकी थी।

12:45 PM : यह जानना दिलचस्प होगा कि इस वकील ने कोर्ट में तो माफी मांग ली लेकिन बाहर आकर इसके सुर ही बदल गए। जब इससे पूछा गया कि क्या आप शर्मिंदा हैं तो उसने कहा नहीं मैं शर्मिंदा नहीं हूं और दोबारा वंदे मातरम के नारे लगाए।

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

PHC scuffle: Lawyer Rajeev Tadac shouts 'Vande Mataram' during hearing in SC

जानकारी के अनुसार वंदे मातरम के नारे लगाने वाला शख्स का नाम राजीव तड़क है और वो एक वकील है। उसे जब जज के सामने पेश किया गया तो उसने जज से माफी मांगी और कहा कि उसे ऐसा नहीं करना चाह‌िए था।

इसके बाद कोर्ट ने उसे कोई सजा न देते हुए छोड़ दिया है। इस घटना को देखते हुए कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है।

कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई दोबारा दोपहर 2 बजे फिर से होगी और उस दौरान कोर्ट रूम में मात्र 5 पत्रकार मौजदू रहेंगे और कोर्ट परिसर में केवल 25 पत्रकारों को ही रहने की अनु‌मति है जिससे ऐसा कोई प्रकरण दोबारा ना हो।

इसके साथ ही अन्य जो लोग कोर्ट रूम में मौजूद रह सकते हैं उनमें कन्हैया के परिवार से केवल 5 लोग, जेएनयू फैकल्टी के 2 लोग, और सिर्फ 5 पुलिस वाले ही रहेंगे।

पीएम से मिले बस्सी

PHC scuffle: Lawyer Rajeev Tadac shouts 'Vande Mataram' during hearing in SC

बता दें कि जेएनयू में शहादत दिवस मनाने वाले मुख्य आरोपी छात्र उमर खालिद व अन्य आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी के लिए आज दिल्ली पुलिस की कई टीमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और श्रीनगर में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

वहीं आज जेएनयू मामले को लेकर व कन्हैया की गिरफ्तारी मामले में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‌मिले। जहां से लौटने के बाद भी उन्होंने अपना बयान दोहराया कि उनके पास कन्हैया के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत हैं।

उन्होंने कहा कि वो सबूत कोर्ट में पेश करेंगे कि कन्हैया देशद्रोह का आरोपी है। बता दें कि आईबी ने गृहमंत्रालय को अपनी रिपोर्ट में ये कहा है कि कन्हैया की गिरफ्तारी कुछ अफसरों की जल्दबाजी के कारण हुई है और वो देशद्रोह के मामले में संलिप्त नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed