फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   petition in delhi high court against the symbols of vaishno devi on coins

सिक्कों पर वैष्णो देवी, सरकार को नोटिस

Fri, 21 Mar 2014 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Mar 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
petition in delhi high court against the symbols of vaishno devi on coins

पांच रुपये के सिक्के पर वैष्णो देवी के चिन्ह को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इसमें भारतीय मुद्रा पर धार्मिक चिन्ह अंकित करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।

विज्ञापन


मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बीडी अहमद व न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल की खंडपीठ ने वित्त मंत्रालय को तीन सप्ताह में रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

खास मौके पर जारी किए गए थे सिक्के

petition in delhi high court against the symbols of vaishno devi on coins

हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से यह सवाल भी किया है कि आखिर सरकार ने किस आधार पर धार्मिक प्रतीक चिन्ह के सिक्के जारी किए हैं।

वित्त मंत्रालय व आरबीआई के खिलाफ जनहित याचिका दायर करने वाले का नाम नफीस काजी है। काजी ने कहा कि इस तरह के सिक्कों से भारत की धर्म निरपेक्ष व लोकतांत्रिक छवि को नुकसान पहुंचा है।

अतिरिक्त सॉलीसिटर जनरल राजीव मेहरा व नीरज चौधरी ने खंडपीठ को बताया कि ये सिक्के माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की रजत जयंती के अवसर पर जारी किए गए थे। इसके लिए तय कानून का पालन किया गया है।

हाईकोर्ट ने कहा, इसकी कोई जरूरत नहीं

petition in delhi high court against the symbols of vaishno devi on coins

इस पर खंडपीठ ने कहा कि उनको 50 या 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सिक्के जारी करने की जरूरत नहीं है। खंडपीठ ने सुनवाई 23 अप्रैल तय की है।

इससे पहले याची के अधिवक्ता ने कहा कि भारत ने सर्व धर्म समभाव को चुना है और इसमें मंदिर, मस्जिद या किसी अन्य के लिए स्थान नहीं है।

मामले की अगली सुनवाई पर यह साफ हो जाएगा कि सिक्कों पर धार्मिक चिन्ह अंकित किए जाएंगे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed