फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pet dogs clash in Greater Noida s Olympia Society one injured in middle of rescue

पालतू डॉग्स का आतंक: सोसाइटी में दो पालतू कुत्ते भिड़े, बचाव में एक युवक जख्मी, कॉलोनी के लोग सहमे

Sat, 11 Feb 2023 09:57 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 11 Feb 2023 09:57 PM IST
सार

घटना का वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। निवासियों का कहना है कि लावारिस कुत्तों की भी भरमार है। जो आए दिन किसी ना किसी के पीछे भाग लेते हैं। निवासियों ने प्राधिकरण से कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
pet dogs clash in Greater Noida s Olympia Society one injured in middle of rescue
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की पाम ओलंपिया सोसाइटी में शनिवार की सुबह दो पालतू कुत्ते गोल्डन रिट्रीवर और ब्लैक केन काॅर्सो भिड़ गए। दोनों कुत्तों के मालिक उनको संभाल नहीं पाए। बीचबचाव करने में गोल्डन रिट्रीवर के मालिक के हाथ में ब्लैक केन कॉर्सो ने काट लिया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं घटना के बाद से सोसाइटी के निवासियों में रोष है। उन्होंने खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालने पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि शनिवार की सुबह टावर 10 निवासी प्रियांशु अपने पालतू कुत्ते गोल्डन रिट्रीवर को कॉमन एरिया में घूमा रहे थे। वहीं पर टावर तीन निवासी एक व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते ब्लैक केन काॅर्सो को घूमा रहे थे, तभी दोनों कुत्ते आपस में भिड़ गए। दोनों कुत्तों को अलग करने का प्रयास वह कर रहे थे। इस दौरान प्रियांशु के हाथ में ब्लैक केन काॅर्सो ने काट लिया। अन्य लोगों ने पहुंचकर दोनों कुत्तों को अलग कराया। गोल्डन रिट्रीवर भी जख्मी हुआ है। घटना का वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। निवासियों का कहना है कि लावारिस कुत्तों की भी भरमार है। जो आए दिन किसी ना किसी के पीछे भाग लेते हैं। निवासियों ने प्राधिकरण से कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

बीमार कुत्ते के पेशाब करने पर दो पक्षों में हुआ विवाद

ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन के 6 एवेन्यू में शनिवार को दो पक्षों के बीच कुत्तों को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते को लेकर सोसाइटी के कॉमन एरिया में टहल रहे थे। उनका कुत्ता बीमार था। कुत्ते ने कॉमन एरिये में पेशाब कर दिया। सोसाइटी के एक अन्य निवासी ने विरोध करते हुए कहा कि कुत्ता बीमार है तो उसके पेशाब से बीमारी फैल सकती है। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सोसाइटी के निवासियों ने बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया। कुत्ते के पेशाब करने का विरोध करने वाले व्यक्ति ने मेंटेनेंस टीम से शिकायत की है।

बिल बांटने पहुंचे एनपीसीएल कर्मचारी को कुत्ते ने काटा

नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड के कर्मचारी रोहित शनिवार दोपहर सेक्टरों में बिजली बिल घर-घर वितरण करने का काम कर रहे थे। सेक्टर डेल्टा वन में बिलों का वितरण करने के दौरान एक कुत्ते उनके पैर में काट लिया। एक कार के छुप कर उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने फिर से हमला कर दिया। पत्थर और डंडे से उन्होंने किसी तरह कुत्ते को भगाया। साथी कर्मचारियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed