फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   person arrested for fraud of crores in the name of Union minister for providing job

केंद्रीय मंत्री के नाम पर नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार 

Mon, 31 Aug 2020 04:45 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 31 Aug 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
person arrested for fraud of crores in the name of Union minister for providing job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके विधायक बेटे पंकज सिंह के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ठग विशाल चतुर्वेदी निवासी मिसिर पोखरा थाना लख्सा, वाराणसी को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विशाल ने गृह मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्ते की बहन नम्रता शर्मा निवासी कविनगर और उनके रिश्तेदारों से मोटी रकम ऐंठी। साथ ही दोनों नेताओं की फर्जी ई मेल आईडी बनाकर नौकरी का कंफर्मेशन मेल भी भेजा। नम्रता का आरोप है कि विशाल उनके करीब 26 लाख रुपये के गहने भी चोरी करके ले गया।

विज्ञापन


कविनगर बी-ब्लॉक निवासी नम्रता पत्नी विवेक शर्मा का कहना है कि विशाल उसकी चचेरी बुआ का बेटा है। वह चार अगस्त 2018 को उनके घर कुछ दिन रहने को आया था। उसने बताया था कि वाराणसी में उसका पारिवारिक विवाद चल रहा है और वहां उसकी जान को खतरा है।
विज्ञापन


नम्रता के मुताबिक उनके बुआ-फूफा ने भी विशाल को शरण देने की बात कही थी लेकिन जब उन्होंने लंबे समय बाद उसे घर वापस जाने को कहा तो उसने यहीं अपना बिजनेस शुरू करने की बात कही। इसके चलते वह उनके घर पर ही बना रहा। विशाल ने कहा था कि वह यहीं सेटल हो जाएगा और उसके बाद उनका घर छोड़ देगा। एसपी सिटी अभिषेक वर्मा का कहना है कि नम्रता की तहरीर पर कविनगर थाने में केस दर्ज किया गया था। विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज सिंह को बताया 17 साल पुराना दोस्त, साथ की फोटो भी दिखाईं
नम्रता शर्मा का कहना है कि विशाल केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह को अपना 17 साल पुराना दोस्त बताया करता था। वह कहता था कि उसके सिंह परिवार से काफी करीबी रिश्ते हैं। वह पंकज सिंह के साथ की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर करता था। साथ ही पंकज सिंह से दोस्ती के किस्से उन्हें सुनाया करता था। इससे उन्हें विशाल के ऊंचे रसूख पर भरोसा हो गया था।

पंकज भैया से कहकर गृह मंत्रालय में लगवा दूंगा नौकरी
पीड़िता के मुताबिक, विशाल ने कुछ समय पहले गृह मंत्रालय में भर्ती निकलने की बात कही। उसने कहा कि वह पंकज भैया से कहकर उनकी नौकरी लगवा देगा। नम्रता का कहना है कि विशाल ने उससे दो लाख, उनके पति से तीन लाख, दूसरी बहन रचना से 10 लाख, छोटी बहन भावना से 5.30 लाख और पति विवेक के दोस्त विपिन कुशवाहा से 8.20 लाख रुपये लिए। निर्धारित समय सीमा बीतने पर नौकरी के बारे में पूछने पर विशाल ने कहा कि पंकज भैया से बात हो गई हैं। टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

फर्जी आईडी से भेजा नौकरी का कंफर्मेशन
नम्रता शर्मा का कहना है कि काफी समय बाद भी नौकरी का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने विशाल पर दबाव बनाया। इसके बाद विशाल ने उन्हें राजनाथ सिंह और उनके बेटे पंकज सिंह के नाम की फर्जी ईमेल आईडी से नौकरी पर कंफर्मेशन भेज दिया। कंफर्मेशन मेल देखकर उन्हें संतुष्टि हो गई।

विधायक पंकज सिंह का दिया फर्जी मोबाइल नंबर 
नम्रता का कहना है कि कंफर्मेशन आने के बाद नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने विशाल को टोका। इसके बाद विशाल ने उन्हें एक मोबाइल नंबर दिया। कहा कि यह विधायक पंकज सिंह का पर्सनल मोबाइल नंबर है, जिससे वह घर-परिवार व खास लोगों से ही बात करते हैं। नम्रता के मुताबिक उन्होंने तीन-चार बार उक्त नंबर पर कॉल की तो कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने भी खुद को पंकज सिंह बताया।

दो बहनों के लॉकर से 26 लाख की ज्वेलरी ले गया
नम्रता का कहना है कि कुछ दिनों बाद उनके पर्स से पैसे चोरी होने लगे तो उन्हें विशाल पर शक हुआ लेकिन रिश्ते का भाई होने के चलते उन्होंने यह बात कभी जाहिर नहीं की। इसी बीच विशाल अपने पिता को हार्टअटैक आने का बहाना बनाकर वाराणसी चला गया। उसके जाने के बाद जब उन्होंने अपनी अलमारियों की तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए। विशाल उनके लॉकर से 8 लाख और बहन रचना के लॉकर से 18 लाख रुपये के जेवरात चुराकर ले गया था।


आत्महत्या कर फंसाने की दी धमकी
नम्रता का कहना है कि परिवार के सभी लोग विशाल पर भरोसा करते थे लिहाजा अलमारी की चाबी और एटीएम कार्ड भी उसी के पास रहता था। कई माह गुजरने के बाद जब नौकरी और ज्वेलरी के बारे में विशाल से पूछा तो वह आत्महत्या करने फंसाने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed