{"_id":"6ac251ff9877e1a8fe03312f","slug":"people-took-to-the-streets-in-sonia-vihar-to-protest-against-the-o-zone-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1608-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ओ-जोन के विरोध में सोनिया विहार में सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ओ-जोन के विरोध में सोनिया विहार में सड़क पर उतरे लोग
विज्ञापन
मानव शृंखला बनाकर सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
सोनिया विहार और सभापुर क्षेत्र को ओ-जोन घोषित किए जाने के विरोध में रविवार को क्षेत्रवासियों का आक्रोश एक बार फिर सड़क पर दिखाई दिया। सोनिया विहार के ढाई पुस्ता पर आयोजित शांतिपूर्ण और सांकेतिक मानव शृंखला में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर सरकार और प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाई। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर लेकर ओ-जोन का विरोध किया और सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।
क्षेत्रवासियों के मुताबिक, कुछ माह पहले सोनिया विहार और सभापुर में ओ-जोन से संबंधित साइन बोर्ड लगाए जाने के बाद लोगों के बीच अपने मकानों और संपत्तियों को लेकर असमंजस बढ़ा है। लोगों का कहना है कि उन्हें अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ओ-जोन के तहत आने के बाद उनके मकानों, निर्माण कार्यों, संपत्ति की खरीद-बिक्री और भविष्य की योजनाओं पर किस तरह का असर पड़ेगा।
लगातार हो रहे बैठक और विरोध कार्यक्रम
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि सोनिया विहार और सभापुर में दशकों से हजारों परिवार रह रहे हैं। क्षेत्र में स्कूल, बाजार, धार्मिक स्थल और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित हो चुकी हैं। कई परिवारों ने अपनी जीवनभर की कमाई लगाकर मकान बनाए हैं। ऐसे में ओ-जोन की घोषणा से भविष्य को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। ओ-जोन के मुद्दे को लेकर पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में लगातार बैठकें, जनसभाएं और विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मानव शृंखला के जरिए दिखाई एकजुटता
रविवार का मानव शृंखला कार्यक्रम क्षेत्र में ओ-जोन के खिलाफ अब तक के विरोध प्रदर्शनों से अलग रहा। विभिन्न सामाजिक संगठनों, आरडब्ल्यूए और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने संकेत दिया कि यदि उनकी चिंताओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे और व्यापक किया जा सकता है।
सोनिया विहार के लोग बोले
ओ-जोन की घोषणा के बाद लोगों के बीच अनेक प्रकार की आशंकाएं पैदा हो रही हैं। अभी तक स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया गया है कि इसका आम नागरिकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। -राहुल
मानव शृंखला पूरी तरह शांतिपूर्ण और सांकेतिक कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव पैदा करना नहीं, बल्कि सरकार और प्रशासन का ध्यान क्षेत्र की समस्या की ओर आकर्षित करना था। -अमर कुमार
हमने सालों की मेहनत से अपने घर बनाए हैं। यदि भविष्य में किसी प्रकार की अनिश्चितता उत्पन्न होती है तो इसका सबसे अधिक असर आम परिवारों पर पड़ेगा। सरकार को हमारी चिंता समझनी चाहिए।- सुनीता देवी
सड़क, पानी, सीवर और बिजली जैसी सुविधाओं के लिए हम पहले भी संघर्ष करते रहे हैं। अब ओ-जोन का मुद्दा लोगों के लिए नई चिंता बनकर सामने आया है।-आशीष सिंह